फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Colonies cut without layout, no action is taken

बिना लेआउट काटी कालोनियां, नहीं होती कार्रवाई

Thu, 27 Jan 2022 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Colonies cut without layout, no action is taken
जीराबस्ती क्षेत्र में की गई प्लांटिंग। - फोटो : BALLIA
शहर में लगातार बिना लेआउट पास कराए अवैध रूप से प्लाटिंग कराई जा रही है। प्रशासन के रिकार्ड में इन बिल्डरों को कोई कार्रवाई न होना इस बात की ओर से इशारा करता है कि इन्हें अधिकारियों की भी शह मिली है। अवैध रूप से बनाई गई कालोनियों में लोगों को जलनिकासी, पेयजल, सड़क और प्रकाश जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। नागरिकों को सुविधाओं उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों के साथ ठगी की जा रही है।
विज्ञापन

शहर की सीमाएं अभी 20 वर्ष पुरानी ही है। तबसे अब तक शहर की आबादी और दायरा दोनों दो गुने हो गए। बिना लेआउट शहर और आसपास के क्षेत्रों में कालोनियों पर कालोनियां बसती गई। नतीजा ये हुआ कि इन कालोनियों में न रास्तों की सुविधा है और न जल निकासी की।
विज्ञापन

ले आउट पास नहीं होने से उक्त कालोनियों में जल निकासी और रास्तों की समस्या गंभीर है। रास्ते ऐसे हैं कि एक वाहन खड़ा हो जाए तो दूसरा निकल ही नहीं सकता है। बरसात में यहां की स्थिति नारकीय हो जाती है। शहर का दक्षिणी भाग बाढ़ प्रभावित है। इस इलाके में भी आवासीय कालोनी बनाई गई है और बनाई जा रही है। है। रसड़ा रोड पर सागरपाली, बैरिया रोड पर सहरसपाली, सिकंदरपुर रोड पर हनुमानगंज, बांसडीह रोड पर शंकरपुर और गड़वार रोड़ पर बावजूद मिड्ढा तक नई कालोनियां बन गई हैं। प्रशासन की मिली भगत से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में इन दिनों आधा दर्जन से अधिक आवासीय कालोनियां अस्तित्व में आ चुकी हैं। इनमें निहोरा नगर, ददन नगर, धनश्याम नगर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिलती है पालिका की सुविधा
नगर पालिका परिषद में वर्तमान में 25 वार्ड है। सफाई व्यवस्था के नाम पर नपा के पास जो व्यवस्था है, शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में नाकाफी है। पिछले दो दशकों में शहर का दायरा बढ़ा, शहर में कई गांवों स्वत: शामिल हो गए, लेकिन नगर पालिका यहां सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाती है। ढाई साल पूर्व नपा प्रशासन लगभग 27 गांव को नपा में शामिल करने का प्रस्ताव बनाया था। नपा के विस्तार की कवायद आज तक पूरी नहीं हो सकी। अब दूर दूर तक इसकी संभावनाएं नहीं दिख रही हैं।
अधिकांश मकानों का नक्शा नहीं, कार्रवाई भी नहीं
विनियमित क्षेत्र में बने अधिकांश मकानों का नक्शा स्वीकृत नहीं है। बावजूद इसके अधिकारी कार्रवाई करने से गुरेज करते हैं, जिससे लोग बिना नक्श पास कराए ही मनमाने तरीके निर्माण कार्य करा रहे हैं। इसस लाखों की चपत लगती है।

कहां हो रही अवैध प्लाटिंग
विनियमित क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार से जब इस बारे में पूछा गया तो वो उल्टे पूछने लगे शहर में कहां अवैध प्लाटिंग हो रही है। फिर दिखवाता हूं कर कर फोन रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed