{"_id":"35e1225a5ac316108eec3ae51a180431","slug":"collectorate-encompass-the-advocates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट पर अधिवक्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर अधिवक्ताओं ने दिया धरना
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एवं दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट बच्चा लाल मौर्या को सौंपा। उन्होंने एसडीएम बेल्थरारोड को तत्काल हटाने की मांग की।
अधिवक्ताओं एवं वादकारियों पर लाठी चार्ज किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। अधिवक्ताओं ने एसडीएम बेल्थरारोड एवं जिलाधिकारी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष रमाशंकर मिश्र ने कहा कि उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड द्वारा अधिवक्ताओं एवं वादकारियों पर लाठीचार्ज कराना तानाशाही रवैए को उजागर करता है।
विज्ञापन
इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि बेल्थरारोड परिसर में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराई जाए।
साथ ही एसडीएम बेल्थरारोड के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानांतरित किया जाए। इसके अलावा अधिवक्ताओं का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज किया जाए। चेताया कि अगर 24 घंटे के अंदर एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्तागण अगली रणनीति बनाकर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर अधिवक्ता दुर्गाप्रसाद सिंह, दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रियंक सिंह, सचिव उमेश प्रताप समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।