फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cold wave increased due to cold, one dead

ठंड व गलन से लोग बेहाल, दूसरे दिन भी न्यूनतम पारा 4 डिग्री, एक की मौत

Sun, 29 Dec 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cold wave increased due to cold, one dead
शनिवार को भीषण ठंड व कोहरा के बीच वाहन की लाइट जलाकर लोगों को चलना पड़ा। - फोटो : BALLIA
बलिया। शीतलहर के बीच चल रही सर्द हवाओं से गलन भरी ठंड में इजाफा हुआ है। रविवार को लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुवा हवा चलने के कारण ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। गलन भरी ठंड से ठिठुरे लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। देहात क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से अलाव नहीं जलाए जाने के कारण सबसे अधिक ग्रामीणोें और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी कंबल नहीं बांटे गए हैं। भीमपुरा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी व्यास मिश्र (60) की शनिवार की रात ठंड लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार तीसरे दिन रविवार को पूरे दिन धूप नहीं हुई। दोपहर में हल्की धूप तो हुई लेकिन कुछ समय बाद ही बदली छा गई। इसके अलावा लगातार पछुवा हवा भी चलने से लोग ठिठुरते रहे। इसके चलते गलन भरी ठंड से लोग बेहाल हो चुके हैं। पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच जिले के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में जिला प्रशासन की ओर से न तो कहीं अलाव जलवाए जा रहे हैं और न ही कंबल का ही वितरण किया जा रहा है। रविवार को अवकाश होने के कारण विभिन्न संस्थानों में काम करने वाले व नौकरी करने वाले घरों में ही दुबके रहे। लोग घरों से पूरी तरह कर्म कपड़ों से लैस होकर ही निकले। नरहीं थाना के कोटवां बाजार में जगदीश राय ने अलाव की व्यवस्था की।
विज्ञापन

रतसर : ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। देर रात तक गुलजार रहने वाला बाजार दिन ढलते ही बंद हो जा रहा है। ठंड के चलते बाजार में ग्राहकों का टोटा हो गया है। दूसरी तरफ ठंड से बचाव के लिए शासन प्रशासन तनिक भी गंभीर नही है। क्षेत्र में कहीं भी न तो सरकारी अलाव की व्यवस्था की गई है ना ही जरूरतमंदों को कहीं कंबल ही नसीब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव नहीं जलने से ग्रामीणोें में रोष
बैरिया। कड़ाके की ठंड में देहात क्षेत्र में प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया है। त्रिमुहानी से लेकर सुरेमनपुर, काली मंदिर, रानीगंज बाजार, पुराना पोस्ट ऑफिस के अलावा अन्य जगहों पर पूर्व छात्रनेता व प्रधान ने सामाजिक संगठनों के साथ मिल कर अलाव जलवाया लेकिन आज भी सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन सहित महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर तहसील प्रशासन की ओर से अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। जबकि ठंड से आम लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि कई बार तहसीलदार से अलाव जलवाने के लिए कहा गया है। लेकिन अब भी शिकायत मिल रही है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

इंटर तक के सभी स्कूल पहली तक जनवरी तक बंद
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने रविवार को सभी बोर्डों के 12वीं तक के स्कूलों को एक जनवरी तक बंद रखने आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए स्कूलों को बंद किया गया है। उन्होंने इसका अनुपालन कराने का निर्देश बीएसए और डीआईओएस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed