फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Coaching class was going ahead, warehouse of firecrackers was kept behind

आगे चल रही थी कोचिंग क्लास, पीछे बना रखा था पटाखों का गोदाम

Mon, 16 Sep 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Coaching class was going ahead, warehouse of firecrackers was kept behind
बलिया। जिले के बांसडीह तहसील में चलने वाली एक कोचिंग की कक्षाएं बारूद के ढेर पर संचालित हो रही थीं। जहां ये कक्षाएं संचालित हो रही थीं ठीक उनके बगल में ही पटाखों का ढेर पड़ा हुआ था, जो कभी इनकी जान को आफत में डाल सकता था। इसका खुलासा तब हुआ जब रविवार को लोकल पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी की। मौके से 41 पेटी पटाखा बरामद करने के साथ मकान मालिक और पटाखा रखने वाले को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

सूरत में आग से गई थी बच्चों की जान
मई 2019 में गुजरात के सूरत में एक कोचिंग संस्थान के चार मंजिला भवन में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक छात्रों की मौत हुई थी। दर्जनों की संख्या में छात्र कूदकर घायल हुए थे और कई झुलसे थे। सवाल यह उठता है कि क्या कोचिंग संचालक को यह पता नहीं था कि जहां कोचिंग संचालित हो रही है, वहां पटाखा भी रखा हुआ है। यदि जानकारी थी तो फिर कोचिंग क्यों संचालित हो रहा था। उधर, मकान मालिक को यह पता था कि यहां संचालित कोचिंग में छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं तो फिर अवैध पटाखा क्यों रखवाया था।
विज्ञापन

41 पेटी अवैध पटाखा पुलिस ने किया बरामद
बलिया/ बांसडीह। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह बांसडीह कचहरी चौराहा स्थित इलाहाबाद बैंक के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर के पीछे स्थित तीन कमरों से 41 पेटी अवैध पटाखा बरामद किया। इसमें से आठ पेटी पुलिस ने पटाखा बरामद किया। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अवैध पटाखे को लेकर कोतवाली आई। पटाखा रखने वाले वाले जयराम चौहान व मकान मालिक लल्लन गोंड को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक लल्लन गोंड एवं मकान में पटाखा रखने वाले जयराम चौहान को गिरफ्तार कर संबधित धाराओं में चालान कर दिया। बांसडीह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि पकड़े गए पटाखे की कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। बताया कि जयराम चौहान के पास पटाखा रखने या बेचने के लिए कोई लाइसेंस नहीं है।
छह दुकानदारों को स्थाई रूप से है लाइसेंस प्राप्त
बलिया। जनपद में मुख्य अग्निशमन विभाग द्वारा स्थाई आतिशबाजी/ निर्माणकर्ता, थोक भंडारण एवं विक्रेता के छह दुकानदारों को लाइसेंस पहले से दिया गया है। इसमें तीन दुकानदार निर्माणकर्ता व विक्रेता हैं जबकि तीन दुकानदार रेडीमेड पटाखों के विक्रेता है जो स्थाई रूप से लाइसेंस प्राप्त किए हैं। इसमें से एक दुकानदार अपनी दुकान वर्तमान में बंद कर दिया है। वहीं, अस्थाई रूप से बेचने वाले दुकानदारों को दीपावली पर्व पर लाइसेंस नगर में सिटी मजिस्ट्रेट तथा तहसील में संबंधित एसडीएम द्वारा दिया जाता है।

मुख्य अग्निशमन विभाग के मुताबिक जनपद में कुल छह दुकानदारों को स्थाई रूप से लाइसेंस प्राप्त है। जिसमें हल्दी थाना के रेपुरा निवासी मु. इद्रीश पुत्र अलीहुसैन, सिकंदरपुर निवासी छेदी मियां पुत्र स्व. लेबर मियां एवं सुखपुरा निवासी मु. इद्रीश पुत्र स्व. बाला मियां को निर्माणकर्ता व विक्रेता का लाइसेंस प्राप्त है। जबकि शहर कोतवाली के काशीपुर नई बस्ती निवासी परशुराम प्रसाद पुत्र स्व. बिगन प्रसाद का दुकान कदम चौराहा, ओक्डेनगंज लक्ष्मी मार्केट निवासी मु. एजाज पुत्र स्व. रहमतुल्लाह की दुकान जलालपुर तथा ओक्डेन गंज लक्ष्मी मार्केट निवासी परवेज अहमद पुत्र स्व. रहमतुल्लाह की दुकान मिश्रनेउरी में हैं लेकिन परवेज अहमद की दुकान वर्तमान समय में बंद है और लाइसेंस निरस्त है। शेष दुकानदारों को स्थाई रूप से रेडिमेड पटाखा बेचने का लाइसेंस प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed