फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Co kill the guards

सहकारी समिति के चौकीदार की हत्या

Tue, 02 Aug 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Tue, 02 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति टेंगरही के चौकीदार की हत्या सोमवार की  देर रात अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर कर दी। चौकीदार की पत्नी के तहरीर पर  पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी  है। इस घटना से गांव में सनसनी है।
विज्ञापन



टेंगरहीं स्थित साधन सहकारी समिति  के चौकीदार प्रमोद कुमार सिंह (45) प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी सहकारी समिति की रखवाली कर रहा था। रात में किसी समय अज्ञात बदमाश सहकारी समिति पर  पहुंचे और लाठी-डंडे से हमलाकर चौकीदार को मौत के घाट उतार दिया। सहकारी  समिति के आवास में ही चौकीदार परिवार सहित रहता था। चौकीदार की पत्नी तारा देवी अपनी पुत्री बूचन के साथ अंदर सो गई। मंगलवार की भोर में चौकीदार की पत्नी पूजा करने के लिए बाहर मंदिर में जा रही थी, इसी बीच उसकी नजर साधन सहकारी समिति के बरामदे में मृत पति पर पड़ी।
विज्ञापन



उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। किसी ने इसकी  सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे  में ले लिया। घटना स्थल का जायजा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने भी लिया।  उन्होंने बताया कि मृत चौकीदार की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही हत्या का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed