फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CMO giving medicines and oxygen to loved ones: former minister

चहेतों को दवा और ऑक्सीजन दे रहे सीएमओ: पूर्व मंत्री

Fri, 07 May 2021 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
CMO giving medicines and oxygen to loved ones: former minister
बलिया। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री नारद राय के चंद्रशेखर नगर आवास में बृहस्पतिवार को पार्टीजनों की बैठक हुई। जिसमें जनपद के लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करने के साथ ही ऑक्सीजन एवं जीवनरक्षक दवाओं के अभाव में हो रही लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि जनपद के लोग कोरोना काल में प्राथमिक उपचार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। आरोप लगाया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सरकारी आवास पर ऑक्सीजन एवं दवाई रखी गई है और वही से सिर्फ अपने चहेतों में इसका वितरण किया जा रहा है। जबकि सपा सरकार में जिला चिकित्सालय से लेकर समस्त ग्रामीण इलाकों के सीएचसी, पीएचसी तक एवं ट्रामा सेंटर में 18 वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, प्लांट सहित सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई थी। कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला चिकित्सालय से लेकर, एल-वन, एल-टू अस्पताल में समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण असमय काल के गाल में समा रहे है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा करोड़ों रुपए चिकित्सा विभाग को देने की घोषणा की गई थी, लेकिन उस धन का उपयोग कहां हुआ। यह आज तक जनपदवासी नहीं समझ पाए। पूर्व मंत्री ने चेताया कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को दिन में 11:00 बजे तक मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार सभी निजी अस्पतालों में पहुंचने वाले सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार के अलावा आवश्यक सुविधाएं मुहैया नहीं कराता है तो मध्याह्न 12.00 बजे सीएमओ आवास पर मरीजों को भेजा जाएगा। ताकि उनका समुचित इलाज हो सकें। बैठक में मुख्य रूप से अजय यादव, सुशील पांडे कान्ह जी, प्रेम शंकर चतुर्वेदी, परमात्मा पांडेय, राजकुमार पांडेय, कामेश्वर यादव प्रधान, संजय यादव प्रधान, मृत्युंजय राय, जमाल आलम, अजीत सिंह यादव, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed