फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CM Yogi's roar in Ballia: Said Uttar Pradesh Transport Corporation launched three buses to fix connectivity t

बलिया में CM Yogi की हुंकार: जेपी के नेतृत्व में लड़ी गई थी लोकतंत्र के आजादी की लड़ाई, सड़क पर उतर आया था देश

Wed, 21 Jun 2023 06:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 21 Jun 2023 06:37 PM IST
सार

सीएम ने कहा, मुझे बलिया आने का सौभाग्य मिला। वाराणसी के लिए कनेक्टिविटी ठीक करने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने तीन बसों का सुभारंभ किया है। आज हम एक साथ कई महापुरुषों को साथ लेकर चल रहे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi's roar in Ballia: Said Uttar Pradesh Transport Corporation launched three buses to fix connectivity t
बलिया में CM Yogi की हुंकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जयप्रकाश नगर में कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा था तब इसी माटी के लाल लोकनायक जयप्रकाश नरायण के नेतृत्व लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरा देश सड़कों पर उतर आया था। अब तक विकास से अछूते इस क्षेत्र को 37 सौ करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा। जेपी के आखिरी दिनों की इच्छा को पूरा करते हुए न सिर्फ गर्व हो रहा।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पहले दो नदियों के मध्य बसे गांवों को अभिशाप माना जाता था, लेकिन अब सरकार ने जल परिवहन का संचालन आरंभ कर अभिशाप को वरदान में तब्दील कर दिया है। इलाके के किसान अपनी फसलों और सब्जियों को जल मार्ग के माध्य से देश और विदेश के बड़ बाजारों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। इसके लिए सरकार जेटी बनाने के हर संभव मदद मुहैया कराने की कवायद करेगा। कहा कि जेपी के गांव के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मुहैया कराने के लिए उपसभापति के माध्यम से दो रोडवेज बसों का संचालन आरंभ किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा क्षेत्र के बेसिक स्कूलों को बेहतर बनाते हुए वहां स्मार्ट क्लास आरंभ कराया ताएगा। इसके लिए धन की व्यवस्था कर दी गई है। ताकि ज्ञान के साथ-साथ विकास का प्रकाश भी जन-जन तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी के अनुयायी रहे पूर्व प्रधानमंत्री की जयप्रकाश नगर से जुड़ी स्मृतियों को सहेजा जाएगा। सीएम ने कहा कि शीघ्र ही जिले में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए वे जल्द ही फिर जिले में आएंगे। बलिया के बागीपन को याद करते हुए कहा कि यहां के लोगों में संघर्ष करने की क्षमता कूट-कूट कर भरी है। इस जज्बे को बनएं रखें ताकि बलिया की विशिष्ट पहचान कायम रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व मुख्यमंत्री लोकनायक जयप्रकाश के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जेपी को नमन किया। परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने स्वागत भाषण करते हुआ कहा कि महाराज जी बलिया वासी जो भी चाहते आप द्वारा उन चीजों को सहजता से उपलब्ध करा देते है। इसका उदाहरण है कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिले में ग्रीन एक्सप्रेसवे से और बलिया को बाई पास बनाने का काम शुरु हो चुका है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और सहकारी समितियों के माध्यम से मक्का की खरीद कराने की मांग मुख्यमंत्री से की। राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश जी ने कहा कि करीब पचास वर्षों बाद जेपी की इच्छा आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पूरी हुई है। सिताबदियारा के विकास के उपसभापति ने मुख्यमंत्री को साधुवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed