{"_id":"5723a3064f1c1b5c0ca916da","slug":"cm-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पहले अंचल को देंगे श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम पहले अंचल को देंगे श्रद्धांजलि
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन दो मई को जनपद के बाबा लक्ष्मण दास इंटर कॉलेज बैरिया के प्रांगण में हो रहा है। यहां पर वह स्व. शारदानंद अंचल कीश्रद्धांजलि सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लक्ष्मण छपरा गांव में प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव के यहां निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद शहीद स्मारक पार्क बसंतपुर में चंद्रशेखर विश्वविद्यालय और स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने जापलिनगंज स्थित कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को सीएम के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
यादव ने कहा कि इसके अलावा मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं, सड़कों का लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही 33/11 केबी विद्युत उपकेंद्र तहसील बेल्थरारोड, चित्तू पांडेय चौराहा, रतसर, सोहांव, देल्वुआं, रेवती, सुखपुरा का शिलान्यास किया जाएगा। बैजनाथपुर तथा ग्राम पुर में पेयजल योजना का भी शिलान्यास किया जाएगा।
यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री बांसडीह फायर सर्विस स्टेशन का लोकार्पण तथा बैरिया फायर स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा जनपद में तीन स्थानों पर पक्का पुल बनना है। इसमें शिवरामपुर घाट स्थित गंगा नदी पर निर्माण प्रगति पर है। जबकि घाघरा नदी के चांदपुर तथा खरीफ के सामने पुल का निर्माण होना है। उन्होंने आम जनता से ऐतिहासिक सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।