फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CM Akhilesh Yadav news

अंचल के अधूरे सपनों के पूरे होने की आस

Thu, 28 Apr 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 28 Apr 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh Yadav news
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala bureau
पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की छठवीं पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बलिया आगमन हो रहा है। लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री का आगमन पूर्वमंत्री स्व. अंचल के सपनों को साकार करने की दिशा में शुभ संकेत है।
विज्ञापन


समाजवाद की अलख जगाने वाले स्व. शारदानंद अंचल ने बेल्थरारोड को जिला बनाने की दिशा में सार्थक पहल की थी। उनका मानना था कि तीन जिलों की सीमा और जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर स्थित बेल्थरारोड को जिले का दर्जा दिए जाने से विकास के नए युग का सूत्रपात होगा।
विज्ञापन


कोर्ट-कचहरी, सरकारी और अन्य जरूरी कार्यों से बेल्थरारोड से बलिया आना-जाना मुश्किल भरा कार्य है। उन्होंने देवरिया, मऊ और बलिया जिले के भू-भाग को शामिल कर नवसृजित बेल्थरारोड जिला बनाने का प्रयास किया था। लेकिन छह साल पूर्व उनके निधन के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार ग्रामीण विकास को गति देने के लिए, भीमपुरा को ब्लाक बनाने के लिए स्व. अंचल ने काफी प्रयास किया था। लेकिन उनके बाद यह भी अधूरा हर गया। हालांकि गत वर्षों पशुहारी ने आयोजित स्व. अंचल की पुण्यतिथि समारोह में काबीना मंत्री अंबिका चौधरी ने भीमपुरा को ब्लॉक बनाने का वादा किया था। डीएम के आगमन से बेल्थरावासियों में आशा का संचार हुआ है कि अब स्व. अंचल के सपनों को पंख लगने में देरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed