{"_id":"575853054f1c1bcf389c51eb","slug":"cleanness-employed-protest-for-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट पर सफाईकर्मियों ने किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर सफाईकर्मियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर बुधवार को प्रदर्शन करते जनपद के सफाईकर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सफाईकर्मचारी संघ के बैनर तले जिले भर के हजारों सफाईकर्मियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। विकास भवन से जुलूस निकालकर कुंवर सिंह, टीडी कॉलेज चौराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर सूबे के मुखिया के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी राकेश कुमार सौंपा।
इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बलवंत कुमार ने कहा कि उप्र के ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। उनको अपने सर्विस में एसीपी के तहत तीन प्रमोशन चाहिए। कहा कि गांवों में सबसे नीचे के कर्मचारी सफाई कर्मी है। सफाई कर्मचारियों को प्रमोशन देकर योग्यता अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी सरकार को बनाना चाहिए। इसके लिए हम अपनी लड़ाई शुरू कर चुके हैं।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के राजाराम सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों में तैनात कर्मचारी हमारे विभाग के कर्मचारी हैं। उन्होंने मंच से एलान किया कि पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को प्रदेश सरकार को प्रमोशन देना ही होगा। इसके लिए हमें शासन से लड़ना पड़ेगा तो भी हम तैयार है। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि हम लोगों की आठ सूत्रीय मांग पत्र जायज है। हम हर हाल में अपने हक को लेकर रहेंगे।हम अपने अधिकारों के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
इस मौके पर विकास भवन कर्मचारी महासंघ के मंत्री अविनाश उपाध्याय, गोपाल जी ओझा, राजेश पांडेय, अजय चौबे, जयशंकर प्रजापति, विनय सिंह, शिवकुमार गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, मुन्ना यादव, राजेंद्र यादव, अवधेश गुप्ता, मुबारक हुसैन, बीरेंद्र प्रसाद, कमलेश कुमार, राजकुमार राम आदि मौजूद रहे।