फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Clashes between two parties, allegations of firing

Ballia News: दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग का आरोप

Mon, 28 Jul 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Clashes between two parties, allegations of firing
रेवती। थाना क्षेत्र के छपरा सारिव गांव में शनिवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि विपक्षियों की ओर से फायरिंग भी की गई, जिसमें रामपूजन घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक घायल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सुरेन्द्र यादव के घर की ढलाई हो रही थी। छज्जा निकालने को लेकर सुजीत यादव के पक्ष ने रोका। मामला तूतू मैंमैं के बाद शान्त हो गया। कुछ देर के बाद सुरेंद्र यादव के घर से खाना खाकर कुछ लोग जा रहे थे। इसी बीच वीर बहादुर के पक्ष के लोगों ने किसी फोटो के मामले को लेकर पूछताछ की और विवाद हो गया।
विज्ञापन

मारपीट तथा फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के वीर बहादुर यादव (55), फायरिंग में दाहिने बांह में गोली लगने से रामपूजन यादव (75) और राजाधन (59) घायल हो गए। दूसरे पक्ष के सुरेन्द्र यादव (45) तथा आनन्द यादव (25) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल वीर बहादुर यादव को जिला अस्पताल बलिया को रेफर कर दिया गया। सुचित यादव और रामजी यादव ने एक दूसरे के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed