फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   clash between two sides Many injured police force deployed MLAs sitting on dharna in police station in ballia

बलिया: दो पक्षों के बीच मारपीट में छह घायल, थाने में धरने पर बैठे भाजपा विधायक

Thu, 23 Dec 2021 07:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Dec 2021 07:17 PM IST
सार

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने झगड़ा छुड़ाने वाले के खिलाफ मुकदमा लिखने और थाने में बैठाए जाने पर नाराजगी जताई और बृहस्पतिवार को दोकटी थाना परिसर में धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
clash between two sides Many injured police force deployed MLAs sitting on dharna in police station in ballia
धरने पर विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार में बुधवार की देर शाम मामूली बात को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले। इसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पर दोकटी और लालगंज पुलिस पहुंची। एहतियात के तौर पर मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई।

विज्ञापन


इस मामले में बृहस्पतिवार की सुबह थाने पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह ने थानाध्यक्ष के स्थानांतरण की मांग की और वह धरने पर बैठ गए। फिलहाल थाना प्रभारी को छुट्टी पर भेजने और सीओ को मामले की जांच देने के बाद धरना खत्म हुआ। दोनों पक्ष की तहरीर पर दोकटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गुड्डू मियां और अलाउद्दीन के बीच बुधवार की देर शाम झगड़ा हो गया था। इसे छुड़ाने के लिए बगल के ही लालू गुप्ता पहुंच गए। इसके बाद लालू व अलाउद्दीन के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज, के साथ मारपीट हुई और ईंट-पत्थर भी चले। इसमें एक पक्ष से सनोज गुप्ता, सिद्धू गुप्ता, विशाल, गोलू, रवि गुप्ता, और दूसरे पक्ष से अरमान और रूबी चोटिल हो गए। सूचना पर दोकटी पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के कुछ युवकों को थाने ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे चली वार्ता के बाद माने विधायक

उधर, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने झगड़ा छुड़ाने वाले के खिलाफ मुकदमा लिखने और थाने में बैठाए जाने पर नाराजगी जताई और बृहस्पतिवार को दोकटी थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के स्थानांतरण की मांग की। एसडीएम अभय कुमार सिंह और सीओ अशोक मिश्र ने विधायक को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह अड़े रहे।

इसके बाद एएसपी विजय त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। लगभग एक घंटे चली वार्ता के बाद थानाध्यक्ष दिनेश पाठक को छुट्टी पर भेजने और मामले की जांच क्षेत्राधिकारी बैरिया देने के बाद विधायक ने धरना खत्म किया। शांतिभंग में जो आरोपी पकड़े गए थे, उन्हें एसडीएम ने थाने से ही जमानत दे दी। 

पीएसी और पुलिस तैनात, बाजार बंद

लालगंज बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह ही पीएसी व पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बैरिया अभय कुमार सिंह ने बताया कि एहतियातन पुलिस बल लगाया गया है। मामला शांत है।  उधर, पुलिस कार्रवाई के विरोध में लालगंज के कुछ युवकों ने बाजार बंद करा दिया।

युवकों का कहना है कि यदि झगड़ा छुड़ाने वालों पर ही मुकदमा होने लगेगा तो न्याय कैसे मिलेगा। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। क्षेत्राधिकारी जांच करेंगे। न्याय का आश्वासन मिला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed