फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   City was troubled by Monday's jam

सोमवारी जाम से परेशान रहा शहर

Mon, 21 Feb 2022 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
City was troubled by Monday's jam
बलिया। शहर में जाम की समस्या को कई नहीं है। सोमवार को तो लोग घरों से निकलते हैं तो उन्हें पहले से पता होता है कि आज जाम में फंसना ही है। मुंडन संस्कार में कई वाहनों के आवागमन से सोमवार को बलिया शहर में भीषण जाम लगा रहा। एक बार जाम शुरू हुआ तो सभी रूट पर वाहनों का फंसना शुरू हो गया। जाम के दौरान कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन शाम तक यहीं स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ट्रैक्टर व अन्य वाहनों पर महिलाएं मांगलिक गीत गाते-झूमते नदी तट की ओर जा रही थीं। जीजीआईसी और अन्धूय कॉलेजों में विवि की परीक्षा, टीडी कालेज में विधानसभा चुनाव का प्रशिक्षण से वाहनों की भीड़ और बढ़ी गई और जाम का दौर शुरू हो गया। जाम में फंसी स्कूली बच्चों की बसें कतार में खड़ी दिखीं। अन्य लोग दिनभर परेशान हाल में दिखे। यह स्थिति शाम चार बजे तक बनी रही। जिला अस्पताल से लाकर शहर के कई मार्गो पर एंबुलेंस को फंसा देखा गया। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस पूरे दिनलगी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। गंगा ओहार के चलते ट्रैक्टर व स्कूल बस भी जाम फंसे रहे। महावीर घाट से लेकर जिला अस्पताल, चितू पांडेय चौराहा, ओवरब्रिज सहित कई जगहों पर जाम में लोग फंसे दिखे। 108 एम्बुलेंस के पायलट संतोष कुमार ने बताया की मरीजों को लाने में काफी दिक्कत हु्ई। एक्सीडेंटल केस था। गड़वार से बलिया आते-आते चार घंटे लग गए। दूसरे एम्बुलेंस पायलट हेमंत कुमार ने बताया की एक किलोमीटर में करीब एक घंटे लग गए। एम्बुलेंस पायलट अभिमन्यु राय ने बताया की बांसडीह सीएससी से बलिया लाने में एक घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed