{"_id":"5a1ef61a4f1c1b70548c06bc","slug":"city-traffic-system-collapses","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त
ballia
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
नगर के स्टेशन चौक रोड पर सड़क के बीचोबीच खड़ी की गई बाइक।
- फोटो : ballia
नगर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हद यह है कि एक किलोमीटर की दूरी तय करने में ही आधे घंटे का समय लग जा रहा। उधर, पुलिस महकमा चुनावी ड्यूटी का हवाला देकर कर पल्ला झाड़ रहा। ऐसे में अब कम से कम तीन दिन बाद ही शहरवासियों को जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी।
बताया जाता है कि जाम की समस्या के मद्देनजर करीब छह माह पूर्व तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी ने स्टेशन से लेकर शहीद चौक के चारों तरफ स्थापित ठेला-खुमचे वाले को जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से हटवा दिया था और उन्हें अन्यत्र लगाने को कहा था। लेकिन एक बार फिर शहीद चौक के चारों तरफ ठेला-खुमचे वालों ने धीरे-धीरे कब्जा करना शुरू कर दिया। वही स्टेशन से लेकर शहीद चौक तक बीच रोड में दूकानदारों व ग्राहकों की बाइक लाइन से स्थाई रूप से खड़ी कर दी जा रही है। जबकि बीच में बाइक खड़ा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई थी कि वह स्वयं और ग्राहक वाहन नहीं खड़ा करेंगे।
लेकिन पुलिस व यातायात पुलिस के उदासीनता के चलते सड़क के बीचों-बीच व साइड में बाइक लाइन से खड़ी की जा रही है। पुलिस व यातायात पुलिस से मिली भगत उनके सामने ही स्टेशन के बाहर, चित्तू पांडेय चौराहा, जगदीशपुर चौराहा पर ई-रिक्शा खड़ा कर सवारी ढो रहे।