फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   chinease saaman ka bahishkar

शिक्षक-छात्रों ने चाइनीज सामानों का किया बहिष्कार

Sat, 08 Oct 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 08 Oct 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
chinease saaman ka bahishkar
पुतला जलाया
श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्रों की सभा हुई। जिसमें सभी ने चीन द्वारा निर्मित सामानों का बहिष्कार करते हुए संकल्प लिया कि आतंकियों का साथ देने वाले देशों के खिलाफ एकजुट होकर बहिष्कार करेंगे। इस दौरान दीपावली में चीनी सामानों को नहीं खरीदने और न ही उपयोग करने का शपथ लिया गया।
विज्ञापन



सभा में कार्यक्रम संयोजक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में चीन पाकिस्तान के सहयोग में उतर गया है। जबकि चीन की वस्तुओं का क्रय भारत में होता है। भारत के पैसों से चीन अपने अर्थ व्यवस्था को मजबूत बना रहा है। इस दीपावली पर चीन निर्मित वस्तुओं को बहिष्कार कर देशी सामानों चाहे वह कितना भी महंगा क्यों न हो उसे खरीदकर चीन को जवाब दिया जा सकता है।
विज्ञापन


सभा में राष्ट्र की रक्षा करने वाले शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही शहीदों की आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। सभा में डा. अशोक श्रीवास्तव, डॉ. रमाकांत सिंह, डॉ. साहेब दूबे, डॉ. ब्रजेश सिंह त्यागी, डॉ. वंदना पांडेय, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. विजयानंद पाठक, डॉ. जैनेंद्र पांडेय, डॉ. अखिलेश प्रसाद, डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. भारतेंदु मिश्र, डॉ. शिवेंद्र नारायण सिंह, डॉ. विनीत नारायण दूबे, डॉ. सूबेदार प्रसाद, डॉ. अनुज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, आनंद राय, निर्मला, चंपा सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बंसल के आह्वान पर जिले के व्यापारियों ने शुक्रवार को चाइनीज उत्पादों और चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। चौक स्थित शहीद पार्क के समीप हुए विरोध प्रदर्शन में चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि देश की अस्मिता के साथ हम कतई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।


व्यापार मंडल के पूर्वांचल प्रभारी अरविंद गांधी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे व्यापारियों ने चीन मुर्दाबाद, चीन के सामानों का बहिष्कार करो का नारा लगाते हुए शहीद पार्क के पास चाइनीज सामानों को दहन किया। इस मौके पर गांधी ने कहा कि चीन वैश्विक मंच पर भारत का सीधा विरोध कर रहा है। चीन से आने वाली नदी का पानी कम कर दिया गया है।

इसके बाद चीन का विरोध कर उसके सामानों की होली जलाना ही हम लोगों के लिए उसका करारा जवाब होगा। आने वाले समय में हम सभी बाजारों में जाकर चीन निर्मित वस्तुओं का विरोध करेंगे। भारत को भी चीन को यह बताना होगा कि हमारा विरोध करोंगे तो भारत के बाजारों से हाथ धोना पडे़गा।


कहा कि भारत की रक्षा एवं सम्मान के लिए हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़ी तो हम पीछे हटने वाले नहीं है। चीन को यह समझ लेना चाहिए की भारत की जनता देश के विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। युवा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि देश के 65 फीसदी लोग अपनी कमर कस चुके हैं। देश के लिए हर प्रकार की कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, विनय सोनी, सतीश गुप्ता, कमलेश वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र, मुन्ना, सुनील वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed