फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Children's team reported traffic rules

बच्चों की टीम ने बताए ट्रैफिक नियम

Thu, 14 Jan 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
अमर उजाला ब्यूरो बलिया। Updated Thu, 14 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Children's team reported traffic rules
 सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन गुरुवार नगर स्थित रोडवेज बस स्टेशन के
विज्ञापन
प्रांगण से रैली निकाली गई। जिसमें अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चाें ने बैनर लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया।

 इस दौरान स्कूली छात्रों ने पैंफलेट बांटकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के क्रम में गुरुवार को रोडवेज परिसर से दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल के छात्रों ने यातायात जागरूकता रैली निकाली।

इस दौरान रैली नगर के टीडी कालेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, मिड्ढी चौराहा होते हुए पुन: गंतव्य पर पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई। इस मौके पर एआरटीओ श्याम लाल ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने यातायात के नियमों की जानकारी दी।,

 वहीं रोडवेज में चालकों का नेत्र परीक्षण भी किया गया। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, आंजनेय सिंह, एआरएम एसएन पांडेय, महेशचंद्र पांडेय, केंद्र प्रभारी हृदयानंद तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed