फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   child dies due to snake bite

सर्प दंश से बालक की मौत

Sun, 05 Sep 2021 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
child dies due to snake bite
बैरिया थाना क्षेत्र के भरत छपरा गांव में सानिवार को सर्पदंश से बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

भरत छपरा गांव निवासी पिंटू सोनी का 11 वर्षीय पुत्र रिशु सोनी विद्यालय से आने पर अपना स्कूल बैग कमरे में रखने गया। अंधेरे में उसके हाथ पर सर्प ने डंस लिया। इसे वह समझ नहीं पाया। अपनी मां से कहा कि हाथ में कोई कीड़ा काट लिया है। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने सांप काटने वाला इंजेक्शन उसे लगाया। कुछ ही देर बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रोते बिलखते परिजन उसे घर ले आए। घर पर जुटे गांववाले कहने लगे कि अभी सांस चल रही है। परिजन उसे शनिवार की देर शाम जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल पर भी चिकित्सकों ने उसे मृत ही घोषित कर दिया। शव को लेकर परिजन रविवार की भोर में घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed