{"_id":"63ebb2d66f9454a3cd09607c","slug":"chief-minister-abhyudaya-coaching-dios-wrote-a-letter-to-the-principals-ballia-news-vns6986126164-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग: डीआईओएस ने प्रधानाचायों को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग: डीआईओएस ने प्रधानाचायों को लिखा पत्र
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग : डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को लिखा पत्र
कोचिंग के लिए सूची उपलब्ध कराने का सोमवार को डीएम ने दिया था निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश के उपरांत डीआईओएस रमेश सिंह ने जिले के सभी इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिख कर अभ्युदय कोचिंग के लिए 11 वी व 12 वी के विज्ञान वर्ग के पांच-पांच छात्रों की सूची जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ताकि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा सकें।
सोमवार को जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में डीआईओएस को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए इच्छुक छात्रों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। जिसके आलोक में डीआईओएस ने मंगलवार को पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने सिविल सेवा, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, एसएससी एवं यूपी टीईटी व सीटीईटी की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के इच्छुक छात्रों को निशुल्क कोचिंग के लिए प्रधानाचार्यों से पांच-पांच छात्रों की सूची जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के नए सत्र के लिए युवाओं का पंजीकरण आरंभ कर दिया गया है। विभाग ने यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान भी अभ्युदय कोचिंग का निर्बाध कोचिंग संचालित होती रहे इसकी भी तैयारी कर ली है। इसके तहत कोचिंग का संचालन टीडी कॉलेज के लाइब्रेरी के बगल के हॉल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
फोन कर जानकारी ले सकते हैं छात्र
जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन पत्र विकास भवन स्थित कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। योजना की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक रमेश चंद्र पाल के मोबाइल नंबर 7983194315 पर कार्यालय अवधि में (10 से सायं 05 बजे तक) जानकारी ली जा सकती है। आवेदक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। आवेदन की समस्त प्रक्रिया एवं कक्षाएं पूर्णत: निशुल्क हैं।