फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chaos during Ravana Dahan in ballia 26 named including chairman representative case against 50 people

बलिया में बवाल : रावण दहन से पहले चलीं लाठियां, चेयरमैन प्रतिनिधि समेत 26 नामजद, 50 के खिलाफ केस; दर्जनों घायल

Sun, 13 Oct 2024 03:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 03:57 PM IST
सार

Ballia News: बलिया के खरौनी गांव में रावण दहन के दौरान बवाल के बाद पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फोर्स ने हालात संभालने की कोशिश की। तब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके थे। इस मामले में पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Chaos during Ravana Dahan in ballia 26 named including chairman representative case against 50 people
बलिया के खरौनी गांव में बवाल के दौरान का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव में दशहरा की रात रावण के पुतला दहन कार्यक्रम में आपसी तनातनी में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। देर रात तक चले बवाल में दोनों पक्ष के दर्जनों लोग घायल हो गए। पुलिस मूकदर्शक बनकर बवाल होती देखती रही। बाद पहुंची कई थानों की फोर्स ने मामला संभाला।

विज्ञापन


पुलिस ने सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि समेत दोनों पक्षों के 26 नामजद समेत 50 से अधिक के खिलाफ खिलाफ हत्या के प्रयास, विधि विरुद्ध जमाव व सेवन सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


खरौनी गांव में बीते कई वर्षों दशहरे के कार्यक्रम व रावण का पुतला दहन होता है। गांव की समितियां शक्ति बाबा ज्योति दुर्गा पूजा समिति और टेका बाबा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजन किए जाते हैं। अपने अपने मंच लगाकर शक्ति प्रदर्शन भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी क्रम में एक पक्ष के आमंत्रण पर नगर पंचायत सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू अतिथि बनकर पंहुचे थे। उन्हें आयोजन का मुख्य अतिथि बनाकर सम्मानित किया गया। यह बात दूसरे पक्ष को नागवार गुजरी। जब नीरज सिंह गुड्डू सिंह ने मंच से लोगों को संबोधित करने शुरू किया तो दूसरे पक्ष ने तेज आवाज में डीजे बजाना शुरू कर दिया।

दर्जनों लोग घायल
इसके बाद वहां कहासुनी होने लगी। एक पक्ष डीजे बंद करने के लिए कहने लगा तो दूसरे पक्ष ने मना कर दिया। इसके बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। देखते ही देखते पूरा पांडाल अखाड़े में तब्दील हो गया। मारपीट में दोनों पक्ष के दर्जनों लोग घायल हो गए।

मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनकर बवाल को देखती रही। घंटों बाद इसकी सूचना पाकर सीओ बांसडीह प्रभात कुमार पूरे सर्किल की फोर्स लेकर पहुंचे। इसके बाद आयोजकों ने रावण का पुतला दहन करने से मना कर दिया। दूसरे पक्ष पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे।

पुलिस उन्हें समझाने में लगी रही। रविवार सुबह चार बजे तक बवाल चलता रहा और पुतला दहन रुका रहा। जब पुलिस ने देखा कि दोनों पक्ष किसी तरह से मानने को तैयार नहीं है तो अंततः बल का प्रयोग किया। बवाल मचा रहे 17 लोगों को बल प्रयोग कर उठा लिया और कोतवाली लेते आई।

पुलिस ने भोर में दहन कराया रावण का पुतला
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से भोर में रावण का पुतला दहन करा दिया। गांव में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने एक पक्ष के नवीन सिंह की तहरीर पर 13 नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष के उमेश तिवारी की तहरीर पर सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू सिंह सहित 13 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद गांव में काफी तनाव का माहौल है। मौके पर हल्दी, सिकंदरपुर, रेवती सहित कई थानों की फोर्स लगी हुई है।

इस संबंध में सीओ बांसडीह प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकरण से जुड़े किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि घटना के समय मैं मंच से हट गया था। राजनीति के कारण मेरा नाम इसमें जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed