फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chandrashekhar Singh biggest victory recorded in ballia Lok Sabha Seat

Lok Sabha Election: चंद्रशेखर सिंह के नाम दर्ज है सबसे बड़ी जीत

Wed, 27 Mar 2024 05:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 05:41 PM IST
सार

Lok Sabha Election: जेपी आंदोलन में कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद चंद्रशेखर ने अपना पहला चुनाव 1977 में भारतीय लोकदल के बैनर तले बलिया लोकसभा क्षेत्र से लड़ा था। उस समय उनके सामने कांग्रेस से चंद्रिका प्रसाद थे। उस समय चंद्रशेखर को कुल पड़े वैद्य मतों का 71.0% मत मिले थे।

विज्ञापन
Chandrashekhar Singh biggest victory recorded in ballia Lok Sabha Seat
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बागी तेवर के लिए मशहूर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के कारण पूर्वांचल ही नहीं देश में बलिया संसदीय सीट हॉट सीट के रूप में जानी जाती है। चंद्रशेखर जब तक सियासत में सक्रिय रहे, हर चुनाव में पूरे देश की नजरें बलिया पर टिकीं रहती थीं। बलिया संसदीय क्षेत्र का आठ बार प्रतिनिधित्व करने वाले चंद्रशेखर के नाम ही यहां से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का भी रिकार्ड है।

विज्ञापन


1952 में हुए देश के पहले आम चुनाव में शिक्षाविद् मुरली मनोहर ने 6431 मतों से जीत दर्ज की थी। यह बलिया के चुनावी इतिहास में सबसे कम अंतर से जीत है। उन्होंने प्रख्यात शिक्षाविद पं मदन मोहन मालवीय के सबसे छोटे पुत्र एवं कांग्रेस के गोविंद मालवीय को 6431 मतों से हराया था। हालांकि उस समय कुल वोटरों की संख्या मात्र 3,68,287 थी। इसमें 1,26,480 (34.3%) मत पोल हुए थे।
विज्ञापन


जेपी आंदोलन में कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद चंद्रशेखर ने अपना पहला चुनाव 1977 में भारतीय लोकदल के बैनर तले बलिया लोकसभा क्षेत्र से लड़ा था। उस समय उनके सामने कांग्रेस से चंद्रिका प्रसाद थे। उस समय चंद्रशेखर को कुल पड़े वैद्य मतों का 71.0% मत मिले थे। 2,62,641 मत पाकर चंद्रशेखर ने कांग्रेस के चंद्रिका प्रसाद (95,423) को 167,218 (45.2%) मतों से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed