{"_id":"b6397616ea495462ed483c2c224449bb","slug":"chandrasekhar-unfulfilled-dreams-will-be-fulfilled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर के अधूरे सपने पूरे होंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर के अधूरे सपने पूरे होंगे
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 27 Jul 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के भृगुमंदिर परिसर में यात्री निवास का शिलान्यास का कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। जिसमें पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, काबीना मंत्री अंबिका चौधरी और नारद राय की उपस्थिति में यात्री निवास का शिलान्यास किया गया।
मंदिर परिसर में पहुंचते ही पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह एवं जिले के मंत्री अंबिका चौधरी व नारद राय शिलान्यास स्थल पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कराया गया। मंत्रियों ने शिलालेख का पट्टी हटाकर शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बलिया जनपद सिर्फ बागी ही नहीं एक अलग इतिहास रखने वाला जनपद रहा है। इसी जनपद के लोगों ने मेरा राजनीतिकरण भी किया है। जिसे मैं भूला नहीं सकता। उन्होंने पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर की यादों को ताजा करते हुए कहा कि जैसे महर्षि भृगु ने विष्णु को लात मारा था। उसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने चार माह के कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री जैसे पद को त्याग दिया था।
विशिष्ट अतिथि काबीना मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि बलिया में जो भी विकास के कार्य हुए हैं, वह मंत्री नारद राय के चलते हो सकें हैं। उन्हें विकास पुरुष कहा जाय तो गलत नहीं होगा। उन्होंने मुख्य अतिथि एवं पर्यटन मंत्री को यह भी याद दिलाया कि चंद्रशेखर के सपने अधूरे पड़े हैं और आपको शिष्य होने के नाते उन सपनों को पूरा करना होगा। मंत्री नारद राय ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट िकया। सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, नंदगोपाल गुप्त, नगर अध्यक्ष राज कुमार पांडेय, व्यास गोंड, नपा चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त, श्रीप्रकाश, मृत्युंजय आदि रहे।