फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Central Bar: Voting for the posts of President and Senior Vice-President to be held on the 18th.

सेंट्रल बार : अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 18 को होगा मतदान

Fri, 04 Sep 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Central Bar: Voting for the posts of President and Senior Vice-President to be held on the 18th.
सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में बृहस्पतिवार को संघ के वार्षिक चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया।चुनाव अधिकारी तारकेश्वर मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से मतदान होगा। अन्य पदों पर एक ही नामांकन होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दिनेशचंद श्रीवास्तव व रफीउल हसन अब्बासी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एजाज आलम व त्रिभुवन नाथ तिवारी मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मंत्री पद पर जनार्दन राय, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पर विवेक तिवारी, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पर योगेश सिंह, संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पर पंकज राय, कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर वशिष्ठ राय, शेषमणि तिवारी, सोहन राम यादव, सूरज कुमार सिंह और कनिष्ठ कार्यकारिणी पर सर्वेश मौर्य के अलावा किसी अन्य के नामांकन पत्र न दाखिल किए जाने से इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश राय, प्यारे मोहन श्रीवास्तव, राजबहादुर यादव, शत्रुघ्न सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed