फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Center blacklist, how farmers will sell their paddy

केंद्र ब्लैकलिस्ट, किसान कैसे बेचेंगे अपना धान

Sat, 25 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Center blacklist, how farmers will sell their paddy
गड़वार। स्थानीय ब्लॉक में मंडी समिति की ओर से संचालित धान क्रय केंद्र की स्थिति काफी खराब है। खरीद शुरू होने के 55 दिन बीतने के बाद भी इस क्रय केंद्र पर महज 12 किसानों से कुल 563 कुंतल धान की खरीद हुई है। इनमें से एक भी किसानों का भुगतान नहीं हुआ। इसके कारण डिप्टी आरएमओ ने 23 दिसंबर को केंद्र को सीज कर दिया था। अब किसानों के सामने अपनी फसल को बेचने की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

सभी धान क्रय केंद्रों का संचालन शासन के निर्देशानुसार 28 फरवरी तक कराने का आदेश है। ऐसे में बाकी बचे सैकड़ों किसानों से धान की खरीद कैसे होगी यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। गड़वार मंडी समिति द्वारा संचालित क्रय केंद्र को किसानों का भुगतान न करने पर ब्लैकलिस्ट किया गया है। लेकिन किसानों के धान की खरीद कैसे होगी इसका कोई प्रबंध नहीं किया गया। किसानों को यह चिंता सता रही है कि वह क्या करें। आर्थिक तंगी के कारण रबी के फसल की बुआई में भी परेशानी हो रही है। किसान किसी तरह से भी बिचौलियों को कम दाम पर धान बेचकर बीज, खाद की व्यवस्था करने पर मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed