फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CDO raided ARTO office, caught two brokers and four private workers

Ballia News: एआरटीओ कार्यालय में सीडीओ ने मारा छापा, दो दलाल और चार प्राइवेट कर्मी पकड़े

Fri, 26 Jul 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
CDO raided ARTO office, caught two brokers and four private workers
सीडीओ ओजस्वी राज ने बृहस्पतिवार को एआरटीओ ऑफिस पर औचक छापा मारा। इस दौरान दो दलाल और स्मार्ट चिप कंपनी के चार कर्मचारी पकड़े गए। सभी को सुखपुरा पुलिस को सौंप दिया गया, जहां उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर अव्यवस्था और दलालों के संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी को औचक निरीक्षण करने के लिए एआरटीओ कार्यालय पर भेजा। सीडीओ अचानक पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान संदिग्ध जवाब मिलने पर दो दलालों को पकड़ लिए। इसके अलावा स्मार्ट चिप कंपनी के चार कर्मचारियों की भी संलिप्तता संज्ञान में आने पर उन्हें पकड़ लिया। सीडीओ ने सभी कर्मचारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि कार्यालय में आने वाले लोगों का कार्य समयबद्ध और नियमानुसार किया जाए। ऐसा न करने पर जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed