फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CBSE practical exam will be held from March 2

दो मार्च से होगी सीबीएसई की प्रयोगात्मक परीक्षा

Sun, 27 Feb 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
CBSE practical exam will be held from March 2
बलिया। सीबीएसई की दसवीं तथा बारहवीं टर्म 2 की प्रयोगात्मक व आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा दो मार्च से शुरू होगी। बोर्ड ने परीक्षा के लिए विद्यालयों को गाइडलाइंस जारी कर दी है। जिले में करीब 10 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विद्यालय परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। यह जानकारी सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में सीबीएसई के 45 विद्यालय है, जिनमें करीब 10 हजार से अधिक विद्यार्थी दसवीं व बारहवीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत बताए गए हैं। कोरोना के कारण वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा नहीं हुई थी। वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा ऑफ लाइन हो रही है। दसवीं व बारहवीं की टर्म-1 की परीक्षा हो गई है। अब टर्म 2 की परीक्षा होनी है। बताया कि दसवीं व बारहवीं की प्रयोगात्मक तथा थ्योरी की परीक्षा अलग अलग होती है। इसी क्रम में प्रयोगात्मक की परीक्षा दो मार्च से शुरू हो रही है। बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षकों की नियुक्ति, लैब तथा लैब में प्रयोगात्मक परीक्षा देने वाले छातें की संख्या को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी है। विद्यालय निर्देश के अनुपालन में व्यवस्था बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए छात्रों की संख्या तय
सीबीएसई ने जारी गाइडलाइंस में कहा है कि प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड के मानकों के अनुसार होनी चाहिए। दसवीं की प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षक विद्यालय के शिक्षक होंगे, जबकि बारहवीं की परीक्षा के लिए बोर्ड से परीक्षक नियुक्त होंगे। यदि परीक्षार्थी की संख्या 20 से अधिक है तो प्रायोगिक परीक्षा दो या तीन पालियों में होंगी। विद्यालयों को परीक्षा के दौरान लैब में प्रयोगात्मक परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों का फोटो अपलोड करना अनिवार्य है। फोटो में छात्रों के साथ परीक्षक व ऑब्जर्वर का फोटो होना जरूरी है।
विज्ञापन

ऑब्जर्वर निगरानी के लिए नियुक्त होंगे
सीबीएसई प्रयोगात्मक परीक्षा को सही तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में करीब एक सौ ऑब्जर्वर नियुक्त करेगा। परीक्षा के नंबरों को अपलोड करने का काम दो मार्च से ही शुरू हो जाएगा। विद्यार्थियों के अंक सही अपलोड करने की जिम्मेदारी आंतरिक व बाह्य परीक्षक की होगी। कहा गया है कि एक बार जो अंक अपलोड हो जाएगा उनमें बाद में कोई संशोधन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed