{"_id":"610a2e8c8ebc3ec1fd2407c7","slug":"cbse-10th-reslut-disappointed-student-commits-suicide-after-low-marks-in-ballia-uproar-in-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया का मामला: सीबीएसई 10वीं में कम अंक आने से निराश छात्र ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया का मामला: सीबीएसई 10वीं में कम अंक आने से निराश छात्र ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम
Wed, 04 Aug 2021 11:38 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:38 AM IST
सार
रेवती थाना क्षेत्र के उत्तर टोला पुल निवासी अतुल कुमार पांडेय का इकलौते पुत्र अंश (17) सीबीएसई 10वीं परीक्षा में कम अंक आने से निराश था। बताया जा रहा है कि मृतक का सीबीएसई 10वीं में 46 फीसदी अंक मिला था।
विज्ञापन
फंदे से लटक कर छात्र ने दी जान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं के परिणाम में कम अंक आने से निराश छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। बलिया जिले के उत्तर टोला पुल निवासी छात्र अंश (17) के इस खौफनाक कदम से पूरा गांव सन्न है। मंगलवार दिन में घोषित परिणाम के बाद रात में गांव निवासी छात्र ने पंखे के हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के उत्तर टोला पुल निवासी अतुल कुमार पांडेय (बब्लू पाण्डेय) के इकलौते पुत्र अंश (17) ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में कम अंक आने से निराश था। बताया जा रहा है कि मृतक का सीबीएसई 10वीं में 46 फीसदी अंक मिला था। मृतक की एक बहन है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन