फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   cattle smugglers trying to crush police team with truck in ballia two injured including sub inspector three smuggler arrested

बलियाः पशु तस्करों ने की पुलिस को ट्रक से कुचलने की कोशिश, एसआई सहित दो घायल, तीन गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 04:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 27 Aug 2021 04:22 PM IST
सार

पशु तस्करों के पीछे मऊ, बलिया और देवरिया तीन जनपदों की पुलिस लगी थी। ट्रक पर करीब 25 सांड़ लदे थे। इसे तस्कर फैजाबाद से होकर बिहार के सिवान ले जा रहे थे। 

विज्ञापन
cattle smugglers trying to crush police team with truck in ballia  two injured including sub inspector three smuggler arrested
ट्रक पर 25 सांड़ लदे हुए थे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के रामपुर थाने से पुलिस को चकमा देकर भाग रहे पशु तस्करों के ट्रक को बलिया जिले के उभांव पुलिस ने शुक्रवार सुबह पकड़ लिया। पीछा करने के दौरान तस्करों ने ट्रक से उभांव पुलिस के वाहन को कुचने की भी कोशिश की। इसमें एक सब इंस्पेक्टर और एक होमगार्ड घायल हो गए। तस्करों के ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक पर 25 सांड़ लदे हुए थे। तीन तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। उभांव पुलिस ने ट्रक और मवेशियों को मईल पुलिस को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


पशु तस्करों के पीछे मऊ, बलिया और देवरिया तीन जनपदों की पुलिस लगी थी। मऊ के मधुबन एसओ विमल राय की टीम ने तस्कर को घेरना चाहा, लेकिन पुलिस को पछाड़ती हुआ तस्करों का ट्रक आगे निकल गया। रामपुर थाना प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा की भी गाड़ी तस्करों के पीछे लग गई।
विज्ञापन


करीब 35 किलोमीटर तक तस्करों ने पुलिस को खुब छकाया। मऊ के रामपुर थाना के समीप पुलिस की बैरिकेडिंग को भी तस्करों ने ट्रक से उड़ा दिया और भाग निकले। अखोप होते हुए तस्करों की गाड़ी बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में प्रवेश कर गई। चौकिया मोड़ के एक पेट्रोल पंप के पास उभांव थाने की पुलिस ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर ट्रक को रोकनी चाहा, लेकिन फिल्मी स्टाइल में ट्रक चालक यहां भी पुलिस को चकमा देने में सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उभांव थाना के गेट से होते हुए तेज रफ्तार में तुर्तीपार पुलिस पिकेट को भी पार कर गया। भागलपुर पुल के रास्ते देवरिया जनपद में तस्करों के पहुंचने की सूचना पर देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्र ने मईल और लार पुलिस को पहले ही सतर्क कर दिया था।

पकड़े जाने की घबराहट में तस्करों का ट्रक जमुआ गांव के पास दुघर्टनाग्रस्त हो गया। इसे पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। ट्रक पर करीब 25 सांड़ लदे थे। इसे तस्कर फैजाबाद से होकर बिहार के सिवान ले जा रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रक पर सवार तीनों तस्कर भागने लगे।

इसे उभांव थाना पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। इस दौरान उभांव थाना के दरोगा राघव राम यादव और होमगार्ड के जवान नागेंद्र कुमार घायल हो गए। उनका सीयर सीएचसी में इलाज कराया गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान अजय कुमार निवासी आजमगढ़, आशिफ निवासी जौनपुर और रामलखन निवासी आजमगढ़ बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed