{"_id":"69132941f53053698d08d478","slug":"cattle-smugglers-tried-to-run-over-outpost-in-charge-with-pickup-in-ballia-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गोतस्करों ने चौकी इंचार्ज पर पिकअप चढ़ाने का किया प्रयास, पीछा करने पर वाहन छोड़कर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गोतस्करों ने चौकी इंचार्ज पर पिकअप चढ़ाने का किया प्रयास, पीछा करने पर वाहन छोड़कर भागे बदमाश
Tue, 11 Nov 2025 05:47 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 11 Nov 2025 05:47 PM IST
सार
गश्त के दौरान पुलिस द्वारा रोकने पर चालक ने चौकी इंचार्ज पर पिकअप चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान पीछा करने पर खुद को घिरा देख अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाश वाहन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
पिकअप से संरक्षित पशुओं को सुरक्षित उतारते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के बैरिया तिराहे पर सोमवार की रात को चौकी इंचार्ज अजय कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान संदिग्ध पिकअप को जैसे ही रुकने का इशारा किया, गो तस्करों ने चौकी इंचार्ज के ऊपर पिकअप चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
मौके से भाग रहे पिकअप के बारे में चौकी इंचार्ज चांददियर श्याम प्रकाश मिश्र को सूचना दी गई। पिकअप को पकड़ने के लिए मांझी पिकेट के पास ट्रक को खड़ा करके एनएच-31 को बंद कर दिया गया। तेजी से आ रही पिकअप को रोकने का इशारा किया गया। इस दौरान चालक रोड जाम देख पिकअप चांददियर गांव के तरफ लेकर भागने लगा। बाद में तस्कर पिकअप की स्टेयरिंग लॉक कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
पीछे से जब पुलिस पहुंची तो देखा कि पटरे से ढके गए पिकअप में क्रूरता पूर्वक सात संरक्षित मवेशी भरे गए थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें उतारा और ग्रामीणों को सुपुर्द किया। पिकअप को थाने लाकर जब्त किया।
विज्ञापन
अज्ञात चालक व तस्कर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। गाड़ी के चालक व गो तस्कर को तलाश कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।