फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Casteism, exploitation and hooliganism ended in BJP rule

Ballia News: भाजपा शासन में जातिवाद, शोषण व गुंडागर्दी खत्म हुई

Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Casteism, exploitation and hooliganism ended in BJP rule
केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों को पूरी दुनिया अपना रही है।शहर के एक होटल में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मोदी युग में देश की राजनीति में परिवर्तन आया है। जातिवाद, शोषण व गुंडागर्दी को खत्म किया गया है। इसके पहले देश में परिवारवाद था। पीएम मोदी ने देश में एक माहौल बनाया है। साधारण कार्यकर्ता को भी राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कोरोना से देश को बचाया। दुनिया ने देखा कि किस तरह से 140 करोड़ लोगों को समय से टीके लगे। कोरोना के समय से 80 करोड़ परिवारों को राशन दिया जा रहा है। इसमें कहीं कोई भेद नहीं किया जाता। पीएम स्वनिधि योजना से गरीबों के जीवन में उजाला आया है। वर्तमान में दुनिया भर में महंगाई है, लेकिन भारत में महंगाई नहीं है। यहां पर महंगाई दर महज 6.3 प्रतिशत है।
विज्ञापन

पीएम ने उज्ज्वला योजना के जरिए फ्री गैस सिलिंडर दिया। 75 लाख लोगों को बिजली कनेक्शन यूपी में दिया गया है। उत्तर प्रदेश में ही नल जल योजना के माध्यम से एक करोड़ आठ लाख घरों में पीने का जल पहुंचाया गया। आठ करोड़ तीस लाख जॉब कार्ड सिर्फ उत्तर प्रदेश में दिए गए। बेरोजगारों को 23 करोड़ 32 लाख ऋण बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने किसान सम्मान निधि दो करोड़ 50 लाख किसानों को दिया। 55 हजार करोड़ यूपी में किसान सम्मान निधि के रूप में दिया गया है। आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीबों को पांच लाख की मदद इलाज में दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 22 करोड़ लाभार्थियों को लाभ मिल चुका है। आज देश में मोदी ने सात साल में पंद्रह एम्स खुलवाए हैं। उत्तर प्रदेश में दो करोड़ 22 लाख इज्जत घर बनवाए गए हैं। टूजी और कोयला घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि पहले रोज घोटाले होते थे। आज तक एक पैसे का घोटाला नहीं हुआ है।
प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कहा कि केंद्र की योजनाएं गरीबों के लिए हैं। जिले में मॉडल बस स्टेशन बनने जा रहा है। जल निकासी के लिए तीन सौ करोड़ की योजना पर काम हो रहा है। अब तो केंद्र व प्रदेश सरकार में योजनाओं को समय से पूरा किया जाता है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी भी थे।
---------------
नौ साल में देश का हुआ कायाकल्प : मस्त
बलिया। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि नौ साल के मोदी के कार्यकाल में देश का कायाकल्प हुआ है। 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संसदीय राजनीति में भरोसे का संकट दूर किया है। अपनी सांसद निधि का हिसाब देते हुए कहा कि चार साल में जिला लोकसभा क्षेत्र के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगा है। जगह-जगह सत्संग भवन बनाए गए हैं। भृगु मन्दिर के कॉरिडोर का कार्य शुरू हुआ है। यूपी का पहला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बलिया में बन रहा है। गांवों को जोड़ने के लिए लिंक रोड भी बन रहे हैं। कुल 25 हजार करोड़ की सड़कें बन रही हैं। रेलवे स्टेशन अमृत काल योजना के तहत चमक रहे हैं।

-----------------------
संगठन के मूल्यों का करें पालन
बलिया। जमाल सिद्दीकी ने शुक्रवार को पार्टी की सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम के तहत नगर के एक होटल में सोशल मीडिया टीमों को उपयोगी सलाह दी। कहा कि इस डिजिटल युग में सोशल मीडिया के माध्यम से जमीनी स्तर तक सरकार की उपलब्धि बताई जा सकती हैं। संगठन के मूल्यों का पालन करें और राजनीतिक संवाद के स्तर को गिराने से बचें। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जयप्रकाश साहू, सुरेन्द्र सिंह, आरकेश दूवे, जयप्रकाश जयसवाल, नितेश मिश्रा, संजीव सिंह, रुपाली श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed