फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cases of theft of tubewell starters and pipes increased

Ballia News: ट्यूबवेल के स्टार्टर और पाइप चोरी के मामले बढ़े

Sun, 17 Aug 2025 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cases of theft of tubewell starters and pipes increased
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र में खेतों में सिंचाई के लिए लगे ट्यूबवेल के स्टार्टर व पाइप चोरी के मामले बढ़ गए हैं। पिछले एक माह में चार से अधिक चोरी के मामले आ चुके हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस चोराें तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उसरौली गांव के किसान हरेंद्र सिंह के खेत में लगा मोटर, पाइप चोरी शनिवार को चोरी हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी मोटर का पता न चलने पर हरेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी है। आठ अगस्त को खमीरपुर डीह निवासी जनार्दन राजभर के खेत से मोटर का पाइप चोरी हो गया। जनार्दन राजभर ने पाइप चोरी कर ले जाते दो लड़कों की फोटो पुलिस को दी थी। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। वहीं, सुजायत गांव निवासी किसान हीरानंद सिंह के खेत से 20 जुलाई को मोटर का स्टार्टर चोरी हो गया। क्षेत्र के खेतों से आए दिन मोटर, पाइप सहित अन्य सामान की चोरी होने से किसानों को रात जागना पड़ रहा है। उसके बावजूद चोर अपने मनसूबे में कामयाब हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसी मार्ग पर 112 पुलिस की गाड़ी दौड़ती है। लेकिन क्षेत्र में घूमने वाले अनजान युवकों से पूछताछ नहीं करती। चितबड़ागांव-नरहीं मार्ग से गांजा व शराब की तस्करी होती है। थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह ने बताया कि किसान चोरी के मामले में तहरीर नहीं देते हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed