फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case registered against 49 including Pradhan for blocking road

Ballia News: सड़क जाम करने पर प्रधान सहित 49 पर मुकदमा दर्ज

Fri, 23 Feb 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 49 including Pradhan for blocking road
गड़वार कस्बा के सिंह लॉज में मिले युवक के शव मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम करने वाले पर पुलिस ने सख्ती दिखलाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी संजय शुक्ला की तहरीर पर कस्बा में सड़क जाम करने वाले 14 नामजद व 35 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में कहा की कस्बा स्थित सिंह लॉज में एक युवक के शव पड़े होने की सूचना पर विधिक कार्यवाही की जा रही थी। इसकी जानकारी स्वजनों को देकर समझाया बुझाया जा रहा था, उसी दौरान कुछ लोग परिजनों को भ्रमित करते हुए उन्हें लेकर थाना के समीप सड़क जाम कर दी। जाम में एम्बुलेंस, स्कूली बसें सहित अन्य वाहन फंस गए। स्कूली बसों में फंसे बच्चे डर के मारे रोने लगे। काफी समझाने बुझाने के बाद भी जाम से नहीं हटे। आसपास के थाना प्रभारी के पहुंचने पर जाम छुड़ाया गया। पुलिस ने जाम करने वाले अनुप उपाध्याय, संदीप यादव, सनोज भारती, अभय नारायण, अजीत उपाध्याय, अमरजीत उपाध्याय, बिपुल यादव,दीपू पांडेय, अतुल यादव, बृजलाल यादव, हरेन्द्र यादव, राजेश यादव प्रधान, मन्नू सिंह, ऋषि वर्मा निवासी गडवार व 35 अज्ञात लोग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


राहुल हत्याकांड का खुलासा न होने पर स्वजनों में आक्रोश
गड़वार पुलिस ने राहुल यादव हत्या मामले में खुशी गुप्ता व उसके पिता राजेश गुप्ता को हनुमान मंदिर तिराहा फेफना बलिया मोड़ से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। कोर्ट ने मामले को संज्ञान लेकर आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना का बिना खुलासा किए आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने पर मृतक के स्वजन आक्रोशित है। उन्होंने घटना में प्रेमिका के अन्य परिजनों के शामिल होने का आरोप लगाया। कहा कि एक आदमी मेरे भाई की हत्या नहीं कर सकता है। उन्होंने बेरहमी पूर्वक भाई की हत्या की है। थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया की आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया, विवेचना में और किसी का नाम प्रकाश में आएगा तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed