फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case on nine for assaulting outgoing block chief and his supporters

निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख व उनके समर्थकों से मारपीट में नौ पर केस

Sat, 22 May 2021 07:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Case on nine for assaulting outgoing block chief and his supporters
गड़वार। गड़वार ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर शुक्रवार की देर रात चुनावी रार में एक पक्ष के ब्लॉक प्रमुख दावेदार के नौ समर्थकों के खिलाफ मारपीट और बलवा के आरोप में मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के धनवती सलेम निवासी राणा प्रताप सिंह ने शुक्रवार की रात पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह तेजप्रताप सिंह, अजय गोंड और नरेंद्र सिंह कस्बा स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय भारती के घर के सामने शाम को बाहर बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी ब्लॉक प्रमुख के एक दावेदार के समर्थक भानु दुबे और उनके साथी तीन गाड़ियों से आए और गाड़ी से उतरकर संजय भारती को गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए उनके मकान में घुस गए। इसके बाद वहां से बाहर निकलकर हमलोगों को गाली देने लगे। इस दौरान भानु दुबे और उनके एक साथी ने पिस्टल भी ताना। इतना ही नहीं, उनके साथियों ने लाठी डंडे से हमला कर हमलोगों को घायल कर दिया और हवा में फायरिंग करते हुए गाड़ी में बैठकर भाग निकले। सूचना मिलते ही सीओ सिटी विक्रमजीत सिंह व गड़वार पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और देर रात ही भानु दुबे, अभिषेक, राजीव रंजन, सूर्यप्रताप, मनीष सिंह, जय सिंह, राहुल सिंह, अश्विनी सिंह तथा अमित सिंह के खिलाफ मारपीट व बलवा के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत सीओ सिटी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा उसके बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed