फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against son of Samajwadi party MLA Sangram Singh yadav for criminal intimidation

Ballia: सपा विधायक संग्राम सिंह के बेटे पर मुकदमा दर्ज, नगर कोतवाल से नोकझोंक का वीडियो हुआ था वायरल

Sat, 29 Oct 2022 09:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Oct 2022 09:40 PM IST
सार

बलिया जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव और कोतवाली प्रभारी के बीच हुए विवाद और नोकझोंक का वीडियो वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
Case filed against son of Samajwadi party MLA Sangram Singh yadav for criminal intimidation
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट में दिख रहे फेफना विधायक - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बलिया रेलवे स्टेशन के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव और कोतवाली प्रभारी के बीच हुए विवाद और नोकझोंक में नया मोड़ आ गया। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह की तहरीर पर विधायक पुत्र रोहित यादव के खिलाफ सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


गुरुवार देर शाम रेलवे स्टेशन के सामने बने पुलिस बूथ के पास खाली एरिया में गाड़ी पार्किंग करने को लेकर फेफना के विधायक संग्राम सिंह यादव के पुत्र से शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह भिड़ गए थे। इस दौरान कोतवाल पहले विधायक के पुत्र को धमकी देते और सपा सरकार नहीं होने की बात कहते देखे गए थे।
विज्ञापन


फिर फेफना विधायक संग्राम सिंह से भी उलझ गए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर रात में ही वायरल हो गया था। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी सपा नेताओं से उलझते रहे हैं कोतवाल
इसे बेअदबी कहे या फिर कुछ और लेकिन शहर कोतवाल प्रवीण सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। यह और बात है कि कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने की बजाए कोतवाल के टारगेट पर हमेशा सपा के नेता ही रहे हैं।

इसके पहले 30 अगस्त को रात करीब 9.30 बजे जिला पंचायत के प्रवेश द्वार पर कोतवाल प्रवीण सिंह छात्रनेता व सपा के लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव धनंजय सिंह विशेन से दुर्व्यवहार किया था। इसके विरोध में कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर छात्रों द्वारा लगातार आंदोलन भी चलाया जा रहा है। 

अधिकार सेना ने की कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अधिकार सेना के संयोजक व पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने वीडियो जारी कर विधायक पुत्र के साथ दुर्व्यवहार करने वाले बलिया शहर कोतवाल प्रवीण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने विधायक और उनके समर्थकों से भी सयंम बरतने और कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की है।

एसपी बलिया तथा अन्य को भेजी शिकायत तथा ट्वीट में अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार सपा विधायक ने इंस्पेक्टर पर उनके पुत्र को समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं होने तथा ऐसी स्थिति में उन्हें देख लेने तथा अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने विषयक आरोप लगाये हैं, वे अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हैं।

भाजपा नेता व ईओ के नोकझोंक का ऑडियो वायरल

नगर पंचायत नगरा के पंचफेडवा स्थित पोखरे में छठ पूजा के लिए पानी भरने को लेकर भाजपा नेता व ईओ राजेंद्र कुमार के बीच शनिवार को तीखी नोकझोंक हो गई। इसका ऑडियो वायरल  है। भाजपा नेता ने कहा कि पोखरे में पानी नहीं है। इस पर झल्लाते हुए ईओ ने कहा कि पोखरे में पानी पर्याप्त है। महिलाओं को डूबोना चाहते हैं क्या। इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी। ईओ का कहना था कि नगरा एसओ के साथ मैंने पोखरे का निरीक्षण किया है उसमें पर्याप्त पानी है। जबकि भाजपा नेता पोखरे में पानी न होने की बात कह कर पानी भरवाने के लिए कह रहे थे। 

चौकी प्रभारी व सिपाही को किया लाइन हाजिर

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे पशु तस्करी और शराब के अवैध कारोबार को लेकर सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा के पत्र को संज्ञान में लेते हुए एसपी राजकरन नय्यर ने कार्रवाई करते हुए सिकंदरपुर क्षेत्र के प्रभारी चौकी इंचार्ज मालदह व कठौड़ा अखिलेश नारायण सिंह और हल्का सिपाही वकील सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

दोनों के लाइन हाजिर होने के बाद कुछ अन्य पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उधर, सांसद के पत्र और भाजपा नेता अखिलेश सिंह गुड्डू के शिकायती पत्र को गम्भीरता से लेते हुए एसपी ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी सीओ सिकंदरपुर को दी गई है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि चौकी प्रभारी व एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed