फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against six including husband after four years

चार साल बाद पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six including husband after four years
बेल्थरारोड। सोमवार को उभांव पुलिस ने साढ़े चार वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ककरासो ग्राम में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने व गर्भवती होने पर उसे घर से निकालने के मामले में पति समेत छह ससुराली जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर किया है।
विज्ञापन

नरहीं थाना क्षेत्र निवासिनी संगीता देवी का विवाह 16 फरवरी 2017 को ककरासो निवासी मनीष कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजन दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। आठ माह तक ससुराल में रहने के बाद विवाहिता गर्भवती हो गई। इस दौरान उसे घर से निकाल दिया गया। इस मामले में पीड़िता ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में आरोपी पति, सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार उसका पति दहेज के लिए पहले भी एक शादी कर पत्नी को छोड़ चुका है और छेड़खानी के मामले में जेल भी जा चुका है, जिसकी जानकारी उसे शादी के बाद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed