फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against accused of molesting a minor

Ballia News: नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोपी पर केस

Tue, 13 May 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Case filed against accused of molesting a minor
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के ही युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि रविवार की शाम को मेरी पुत्री गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी गांव का एक युवक आया और गलत इरादे से लड़की का हाथ पकड़कर पास में स्थित गड़ही की ओर ले जाने लगा। युवक का गलत इरादा भांप कर बेटी शोर मचाने लगी तो युवक छोड़कर भाग गया। वह डरी सहमी घर पहुंची। रोते हुए सारी बात बताई। इस संबंध में थानाध्यक्ष लालमणि सरोज का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed