फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against 23 named and 40 unknown people for blocking the road

Ballia News: सड़क जाम करने में 23 नामजद, 40 अज्ञात पर मुकदमा

Tue, 24 Jun 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 23 named and 40 unknown people for blocking the road
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के हालपुर में सोमवार को सड़क दुर्घटना में बालक की मौत के बाद ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे बांसडीह-मनियर मार्ग को जाम कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 23 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की सुबह हालपुर में घर से बाहर खेलने निकले आयुष की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत होने के बाद ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर मुआवजे व ब्रेकर बनवाने की मांग की थी। पुलिस ने देर तक प्रदर्शनकारियों से सड़क खाली करने के लिए प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुई। इसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई। मुख्यालय से उच्चाधिकारियों को बुलाया गया। इसके बाद काफी देर तक कहासुनी व मान मनौव्वल के बाद प्रदर्शनकारियों की मांगों को प्रशासनिक अधिकारियों के स्वीकार करने के बाद यातायात बहाल हुआ था। पुलिस की वीडियोग्राफी के आधार पर उपनिरीक्षक सूबेदार यादव की तहरीर पर गांव के रोहित साहनी, राजाराम, छोटेलाल, रिंकू, अशोक, रंजीत, मकुनी, रामजी, बत्तख, लल्लू, उमेश, वकील, सूरज, राजू, सन्नी, विकास, सरिता देवी, सुभावती देवी, विजांति देवी, शकुंतला देवी, यशराम सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, देवेंद्र साहनी निवासी हालपुर पर मुकदमा हुआ।
विज्ञापन

35 से 40 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, राज्यमार्ग अवरुद्ध करने, लोकसेवक के कर्तव्यों के संपादन में बाधा उत्पन्न करने, विधि विरुद्ध जमाव, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अन्य अज्ञात लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले में चिह्नित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed