फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against 17 named and 40 unidentified people in road blocking case

Ballia News: सड़क जाम करने के मामले में 17 नामजद व 40 अज्ञात पर मुकदमा

Thu, 21 Sep 2023 11:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:07 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 17 named and 40 unidentified people in road blocking case
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर में चाकूबाजी में मृत सुदीप भारती का शव रख कर सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने 17 नामजद व 40 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक कमलेश पाठक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। नामजद लोगों में पिंटू प्रधान, गुड्डू राम, गोविंद कुमार, संतोष कुमार, आजाद राम, राम कुमार ठाकुर, सुभाष राम, राजेश राम, प्रमोद राम, योगेंद्र राम, राजू राम, हरेंद्र राजभर, हरेंद्र वर्मा, लाल बहादुर, प्रेमचंद राम, सुरेश राम निवासी हजौली व 40 अज्ञात हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस की कार्रवाई के दर्जनों लोग गांव छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि सुदीप की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों संग ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फेफना-रसड़ा मार्ग को जाम कर दिया। रास्ता अवरुद्ध होने से राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जाम लगाने वालों से सड़क से हटने की अपील करते हुए कहा गया की आप सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो सकती है। उसके बावजूद लोग नहीं हटे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाम होते ही क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ने से दुकानें जल्दी बंद कर लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं। थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने कहा कि सड़क जाम करने वाले उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्याप्त है पुलिस फोर्स पर्याप्त मात्रा में तैनात है। अब तक कुल पांच साल आरोपी पकड़े गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed