रसड़ा। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली का प्रयोग कर रहे 15 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कराया। एक लाख से अधिक का विद्युत बिल बकाया होने पर क्षेत्र के कई लोगों की बिजली विद्युत विभाग के अधिकारियों ने काट दी थी, लेकिन यह लोग बिना बकाया जमा किए अवैध रुप से बिजली का प्रयोग कर रहे थे।
सूचना पहुंचे एसडीओ अनिल कुमार राम एवं अवर अभियंता श्याम अवध यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने कुल 15 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया। इसमें छितौनी निवासी शिखर भारती, रामबचन शर्मा, हथुई नागपुर निवासी छोटेलाल यादव, नगरा चौराहा स्थित हरिनारायण राय, नगर के सदर बाजार निवासी महेश, ब्रह्म स्थान निवासी कुंदन कुमार, महावीर अखाड़ा निवासी तेज बहादुर सिंह, हॉस्पिटल रोड निवासी दीपक कुमार,अब्दुल मन्नान, किराना मंडी निवासी ठाकुर प्रसाद, संजय कुमार जायसवाल एवं विनय कुमार जायसवाल रहे। इसके अलावा हॉस्पिटल रोड के पीछे महेंद्र सोनी, नसीरपुर निवासी दीपक शर्मा, रुगड़ी देवी पत्नी विजय शंकर वर्मा को अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करने पर मुकदमा दर्ज कराया। इस मौके पर पवन कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता, ओमप्रकाश, राजेश सिंह विद्युत कर्मी रहे। उधर, चिलकहर क्षेत्र में अवर अभियंता तारकेश्वर यादव के नेतृत्व राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 हजार से अधिक वाले 34 व 50 हजार से अधिक वाले तीन बकायेदारों की लाइन काटी गई। हालांकि 20 उपभोक्ताओं से 52 हजार रुपये विद्युत बिल की वसूली की गई।