फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cardholders demonstrated against Kotdar

कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 21 Aug 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Cardholders demonstrated against Kotdar
बलिया। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शिकायतों का अंबार लगा, कुछ शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रसड़ा में संपूर्ण समाधान दिवस होना था, लेकिन जिला मुख्यालय पर मिशन शक्ति के कार्यक्रम के कारण वो वहां नहीं पहुंच सकी। एसडीएम की अध्यक्षता में शिकायतों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन

रसड़ा तहसील में कुल 80 शिकायतें आईं इसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर परशुरामपुर गांव के कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर पत्रक सौंपा। जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि गांव के कोटेदार की ओर कार्डधारकों को अंगूठा लगाकर राशन नहीं दिया जाता है। कम अनाज देकर अधिक मूल्य लिया जाता है। विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया। कहा कि 19 अगस्त को एआरओ द्वारा जांच के दौरान कार्डधारकों का बयान लिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर जितेंद्र चौहान, मनोज चौहान, सुनील, जनक चौरसिया, रामप्रीत चौहान आदि उपस्थित रहे। तहसील सिकंदरपुर के सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम प्रशांत नायक ने बताया कि कुल 23 मामले आए, जिनमें चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सीओ अशोक कुमार मिश्रा, एसएचओ राजेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार घनश्याम त्रिपाठी, जैनुद्दीन अंसारी, विजेंद्र, पवन पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे। बेल्थरारोड एसडीएम सर्वेश यादव की मौजूदगी में समाधान दिवस हुआ। पुलिस विभाग से जुड़े छह, राजस्व से पांच, ब्लाक से दो, पूर्ति विभाग से दो, बिजली से एक समेत कुल 19 शिकायतें आई। तीन मामले को निस्तारित कर दिया गया। तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, दिनेश, विजय कुमार यादव, दुर्गेश यादव, ओमप्रकाश भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed