फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Car overturns after hitting divider, youth dies

Ballia News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, युवक की मौत

Thu, 12 Oct 2023 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Car overturns after hitting divider, youth dies
राजधानी रोड पर स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी संवरा के पास बुधवार की आधी रात डिवाइडर से टकराकर चार पहिया वाहन पलट गया। हादसे में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के उड़ियानपुर निवासी उपेंद्र यादव (42) की मौत हो गई, वहीं पांडेयपुर निवासी धर्मेंद्र यादव (32) तथा पचहुंआ निवासी अशोक यादव (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों रसड़ा नपा अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल की गाड़ी से फेफना ढाबे से भोजन करके वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


चार पहिया वाहन बलिया से रसड़ा की तरफ जा रहा था, जो पुलिस चौकी संवरा के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार उपेंद्र यादव की मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र यादव तथा अशोक यादव घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद इनकी गंभीर अवस्था के कारण रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed