फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Car driver killed in accident, 15 injured

हादसे में ठेला चालक की मौत, 15 घायल

Sun, 03 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Car driver killed in accident, 15 injured
रसड़ा/ घोघा। सड़क हादसों में ठेला चालक की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मऊ मार्ग के परसिया चट्टी के समीप रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेला चालक राजन गुप्ता निवासी सुलुई की मौत हो गई। राजन ठेला लेकर पकवाइनार चट्टी पर जा रहा था। सरायभारती मार्ग स्थित सिलहटा गांव के समीप शनिवार की देर रात्रि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पुलिया से टकराकर खाईं में पलटी गई। गाजीपुर जनपद से सिंधिया निवासी अंकुर सिंह (35), छोटेलाल सिंह (22) स्कॉर्पियो से जा रहे थे। तेज रफ्तार स्कार्पियो पुलिया से जा टकराई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अंकुर सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के नत्थो पुर निवासी रमाशंकर (60) बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घोघा संवाददाता के मुताबिक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों की पिकअप सड़क किनारे पलटने के 12 लोग घायल हो गए। कस्बे के दक्षिण टोला वार्ड दो निवासी गिरिजा देवी (70) पत्नी सुदामा राम की शनिवार को देर शाम घर पर ही मौत हो गई। रविवार को उनका अंतिम संस्कार महावीर घाट होना था। उसी में शामिल होने के लिए घर और आसपास लोग पिकअप से महावीर घाट जा रहे थे। बांसडीह रोड स्थित आमघाट गांव के सामने किसी वाहन को पास देते समय अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क किनारे ही पलट गई। इसमें अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे 12 लोग घायल हो गए। पिकअप में 20 से लोग सवार थे। घायलों में दयाराम, मंगनी राम, संजय कुमार, सूरज कुमार, दीपक, कल्लू, अतुल, रामू आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

मारपीट के मामले में आठ गिरफ्तार
रेवती। स्थानीय थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट एवं अन्य मामलों में रेवती पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। भोला पासवान, दीपक पासवान, अजीत पासवान निवासी वसुधहपाह थाना सहतवार तथा सुरेश पटवा निवासी कस्बा सहतवार को गिरफ्तार किया गया है। रास्ते में आने जाने वाले लोगों से वाद-विवाद करने के मामले में पुलिस ने बादल सिंह निवासी छेड़ी थाना रेवती को गिरफ्तार किया है। गली में बैठने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों द्वारा आदित्य पटेल एवं रितेश पटेल निवासी कस्बा रेवती वार्ड नंबर चार को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने अरबाजु, नदीम खान तथा आकिब अंसारी निवासी गढ़ कस्बा रेवती वार्ड नंबर 11 को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
बेल्थरारोड। बकरीद के मद्देनजर शांति समिति की बैठक रविवार को पुलिस चौकी सीयर के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में परस्पर भाईचारे, शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संकल्प जताया गया। एसडीएम ने कहा कि शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व मनाने से उसका उत्साह बढ़ जाता है। उन्होंने पर्व को लेकर जारी गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन करने पर जोर दिया। सीओ शिवनारायण वैस ने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। यदि कहीं भी किसी प्रकार की समस्या हो तो इसकी सूचना प्रशासन को दी जाय, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्व पर सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मदनलाल, दुर्गा प्रसाद मधु, प्रशांत कुमार मंटू, सुनील कुमार टिंकू, कन्हैया माली, हाजी तौहीद अनवर लारी, प्रदीप मद्धेशिया, इकबाल, आरिफ, मुमताज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed