फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   car accident in ballia

जनेश्वर सेतु के अप्रोच से कार 30 फुट खाई में पलटी

Sat, 12 Jun 2021 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
car accident in ballia
दुबहर। क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु के अप्रोच से शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित कार 30 फुट खाई में नीचे गिर गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार की रात फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा निवासी वीरबल राम के पुत्र संदीप राम की बरात दुबहर थाना क्षेत्र के जनाड़ी गांव निवासी बुटन राम के यहां आई थी। जहां द्वार पूजा के बाद रात को कुछ युवक दूल्हे की गाड़ी स्विफ्ट डिजायर में बैठकर सेतु पर सैर करने निकले। उधर, से लौटते समय पुलिस पिकेट के बाद अप्रोच पर गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और वह खाई में चली गई। जिसमें बैठे कुछ लोगों को हल्की चोटें आई। उधर, गाड़ी में सवार सभी युवक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। सेतु पर तैनात पिकेट के सिपाहियों ने थाने पर सूचना दी। शनिवार की सुबह दुबहर पुलिस ने गाड़ी को ट्रैक्टर से खींच कर थाने पर ले आई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed