फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Candle March aware of human rights

कैंडल मार्च से मानवाधिकारों के प्रति किया जागरूक

Thu, 10 Dec 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 10 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Candle March aware of human rights

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) द्वारा गुरुवार की शाम स्टेशन परिसर से कैंडल मार्च निकाला गया। जो नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर स्टेशन परिसर पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मानवाधिकार हनन के खिलाफ संघर्ष करने की शपथ ली। 

विज्ञापन



इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि भोजन और शिक्षा का अधिकार मिलने के बाद भी देश में भूख से मौतें हो रही हैं। वहीं देश के लाखों बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे है। किसानों की मानवाधिकार की स्थिति यह है कि वे लगातार आत्महत्या कर रहे है।
विज्ञापन


कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने कानून का शासन स्थापित करो, मानवाधिकार बहाल करो, भोजन और शिक्षा का अधिकार बहाल करो, फर्जी इनकाउंटर बंद करो आदि नारे लगाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर गुरुवार को नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में विभिन्न संगठनों की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने मानवाधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नगर के बहादुरपुर स्थित डीएसएचआरडी कार्यालय पर गोष्ठी की गई।


गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधिक सलाहकार संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि न्यायालय जाने से पहले मानवाधिकार हनन से संबंधित सभी मामलों के निस्तारण के लिए 10 रुपये के स्टांप पेपर पर जिलाध्यक्ष के नाम देने पड़ते हैं। इसका निस्तारण कमेटी द्वारा किया जाता है।



उधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजमगढ़ मंडल के अध्यक्ष डा. गोविंद सिंह तथा महासचिव बृजनाथ ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed