{"_id":"57657b8c4f1c1b544311b8b3","slug":"cameras-will-be-installed-at-the-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर लगाए जाएंगे कैमरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर लगाए जाएंगे कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
बलिया का माडल रेलवे स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में शुमार बलिया स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होने जा रही है। अब स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसके लिए स्थानीय रेल अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर मंडल कार्यालय को भेज दिया है। बस मंजूरी मिलने की देरी है, सीसीटीवी कैमरा लगते ही स्टेशन परिसर में घूमने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।
बलिया रेलवे स्टेशन के अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर मंडल कार्यालय भेज दिया गया है। स्टेशन परिसर में कम से कम 15 स्थान ऐसे हैं, जहां पर निगरानी की विशेष आवश्यकता है। ऐसे जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लग जाने से असमाजिक तत्वों पर सीधी नजर रखी जा सकेगी। कोई भी घटना अथवा हादसा होने की दिशा में कैमरे के फुटेज से पुलिस महकमे को काफी मदद मिलेगी। कैमरा लगने के बाद उसकी निगरानी की जिम्मेदारी आरपीएफ की होगी। उन्होंने बतया कि बलिया के अलावा सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर कैमरा लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
वहां पर भी सीसीटीवी कैमरा लग जाने से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो जाएगी। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि बिहार प्रांत से सटे होने के चलते यहां असामाजिक तत्वों का आवागमन होता रहता है, साथ ही ट्रे्नों के माध्यम से अवैध सामानों की तस्करी करने वाले भी सक्रिय रहते हैं। सीसीटीवी कैमरा लग जाने से ऐसे तस्कर एवं असामाजिक तत्वों पर सीधी नजर रखी जा सकेगी।