फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Call for workers to contact door to door in MLC elections

एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर संपर्क करने का आह्वान

Sat, 28 Nov 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Call for workers to contact door to door in MLC elections
एमएलसी चुनाव को लेकर गड़वार कस्बा स्थित एक स्कूल में आयोजित बैठक को संबोधित करते राज्यमंत्री उप? - फोटो : BALLIA
गड़वार। गड़वार-रतसर मार्ग पर कस्बा स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में शुक्रवार की शाम को वाराणसी खण्ड स्नातक शिक्षक मतदाता का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी रहे। मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुरुआत किया। इस दौरान स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। उपस्थित मतदाताओं/कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। इस चुनाव को भाजपा प्रतिष्ठा बना कर लड़ रही है। आज के समय में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने गांव के प्रमुख लोगों की टोली बनाकर प्रत्येक गांव में डोर टू डोर जाकर वोट मांगें। एक भी वोट घर में नहीं रहना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने इस मौके पर अपनी पूरी ताकत झोंकने व ज्यादा मतों जीत का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, मंडल अध्यक्ष मदन राजभर, टुनटुन उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश वर्मा, उमेश सिंह, योगेश राय, शंकर तिवारी, पिंटू उपाध्याय, राकेश सिंह, अजय सिंह, जयप्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में मतदाता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed