{"_id":"627958bfc7ea6621d0283eb5","slug":"cabinet-minister-inspects-damaged-haldirampur-regulator-ballia-news-vns652684062","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने क्षतिग्रस्त हल्दीरामपुर रेगुलेटर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ने क्षतिग्रस्त हल्दीरामपुर रेगुलेटर का किया निरीक्षण
विज्ञापन
संजय निषाद ने हल्दीरामपुर रेगुलेटर का किया निरीक्षण
- तीन साल में मरम्मत न होने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बेल्थरारोड। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद रविवार की शाम को देवरिया से बलिया जाते समय बेल्थरारोड में रुके और तीन साल से क्षतिग्रस्त हल्दीरामपुर रेगुलेटर का निरीक्षण किया। रेगुलेटर का फाटक पिछले तीन साल से क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी जताई। बाढ़ खंड के अवर अभियंता राजेश यादव से तत्काल रेगुलेटर को दुरुस्त कराने को कहा।
भाजपा नेता रामदवर निषाद ने मंत्री से तीन साल से खराब हुए रेगुलेटर की मरम्मत कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि रेगुलेटर का फाटक क्षतिग्रस्त होने के कारण सरयू नदी का पानी हर साल कोइली मुहान ताल और क्षेत्र के गांवों में प्रवेश कर जाता है। इससे खेत जलमग्न हो जाते हैं। मंत्री ने हल्दीरामपुर गांव का भी भ्रमण किया और टीएस बंधे को जगह-जगह तोड़कर सड़क बनाए जाने पर सख्त नाराजगी जताई। इसके बाद मंत्री का काफिला सिकंदरपुर के रास्ते जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। इसके पूर्व देवरिया से भागलपुर के रास्ते बेल्थरारोड में प्रवेश करते हुए तुर्तीपार और उभांव मोड़ पर भाजपा नेताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। एसडीएम राजेश गुप्ता, उभांव इंस्पेक्टर अविनाश सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ तनवीर आजम, बीजेपी नेता रामदवर निषाद समेत अनेक लोग मौजूद रहे।