{"_id":"570ce9d04f1c1bab754a6ac9","slug":"cabel-fault-electricity-news-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली ठीक होने के बाद ही केबिल में फॉल्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली ठीक होने के बाद ही केबिल में फॉल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 12 Apr 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन स्थित सब स्टेशन पर ट्राली में ब्लास्ट होने से फीडर पांच व सिविल लाइन की 24 घंटे तक बिजली गुल रही। फीडर में आई खराबी से मंगलवार को सुबह कॉलोनियों में पानी की जबर्दस्त किल्लत दिखी।
सिविल लाइन स्थित सबस्टेशन की इनपुट ट्राली सोमवार की दोपहर करीब एक बजे ब्लास्ट कर गया था। इसके वजह से सिविल लाइन तथा फीडर पांच की बिजली बंद हो गई। शाम चार बजे से ट्राली की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ, जो देररात तक चलता रहा।
ट्राली ठीक होने के बाद जैसे ही मेन लाइन चालू हुआ, वैसे ही केबिल में खराबी आ गई। इसकी मरम्मत का कार्य मंगलवार को दोपहर तक जारी रहा। ट्राली में आई खराबी के चलते सिविल लाइन तथा फीडर पांच के दर्जनों मुहल्ले में 24 घंटे से अधिक समय से बिजली नदारद रही।
विज्ञापन
बिजली नहीं रहने के कारण मुहल्लों में अधिकतर लोग रातभर जागते रहे। मच्छरों की बहुलता तथा भीषण गर्मी से रात में लोगों का सो पाना दुश्वार रहा। यही नहीं दूसरे दिन मंगलवार को भी बिजली के अभाव में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। सुबह-सुबह पानी के अभाव में लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।