{"_id":"977ad3fc7af230f3cf997129d0c332ac","slug":"businessman-killed-1-65-lakh-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी की हत्या कर 1.65 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी की हत्या कर 1.65 लाख लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर टंडवा मोड़ पर गुरुवार को दोपहर बाद देवढ़ी निवासी पशु कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मार हत्या करने के बाद बाइक सवार लुटेरे 1.65 लाख रुपये लूटकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
बांसडीह कोतवाली के देवढ़ी निवासी पशु कारोबारी राजदेव सिंह गुरुवार को दोपहर दो बजे अपने बेटे संतोष सिंह के साथ बाइक से बांसडीहरोड थाने के भुइली गांव में पशु खरीदने जा रहे थे। दूसरी बाइक पर बांसडीह कोतवाली के महुई निवासी रवींद्र वर्मा और बांसडीहरोड के छितौनी निवासी संतोष यादव भी थे।
राजपुर गांव स्थित टंडवा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे और रवींद्र वर्मा की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो पलट गई। तभी बदमाशों में से एक ने तमंचे से राजदेव को गोली मार दी। राजदेव जमीन पर गिर पड़े तो बदमाश उनकी कमर में बंधे एक लाख 65 हजार रुपये निकाल कर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। राजदेव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। क्षेत्र की नाकेबंदी कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। इस बाबत बांसडीह सीओ जटाशंकर राव ने कहा कि प्रथम दृष्टया पशु कारोबारी की हत्या पुरानी रंजिश में होने की आशंका है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में 1.65 लाख रुपये लूटे जाने की बात कही गई है।
इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सही पाए जाने पर लूट का भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।