फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bus operations were halted after a scuffle with roadways employees

Ballia News: रोडवेज कर्मियों से हुई नोकझोंक तो बसों का संचालन किया ठप

Tue, 05 Aug 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bus operations were halted after a scuffle with roadways employees
बेल्थरारोड रोडवेज परिसर में निजीअवैध वाहनों को खड़ा करने के विरोध में धरना देते रोडवेजकर्मी। - फोटो : बेल्थरारोड रोडवेज परिसर में निजीअवैध वाहनों को खड़ा करने के विरोध में धरना देते रोडवेजकर्मी।संवाद
बेल्थरारोड। रोडवेज परिसर में अनाधिकृत वाहनों, ठेला आदि खड़ा करने के विरोध में रोडवेज कर्मी सड़क पर उतर आए। परिसर में निजी वाहनों, ठेले आदि को हटाते समय नोकझोंक और गाली गलौज होने से गुस्साए रोडवेज कर्मी धरने पर बैठ गए। इस दौरान बसों का संचालन ठप हो गया और यात्री परेशान रहे। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ आरपी सिंह ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देने व कर्मियों को समझाकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक बस संचालन ठप रहा। क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि रोडवेज परिसर में अनाधिकृत वाहन खड़ा होकर सवारियां भरते हैं। वहीं, ठेले वाले परिसर में कब्जा जमाए रहते हैं। इससे रोडवेज की आय प्रभावित होती है।
विज्ञापन

साथ ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बाबत पुलिस, प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों को पत्र द्वारा वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन निजी वाहन व ठेले वाले अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे थे। इसको लेकर रोडवेज कर्मियों की परिसर में ड्यूटी लगाई गई थी। अवैध वाहनों व ठेले वालों को हटाते समय रोडवेज कर्मियों से कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर रोडवेज कर्मी धरने पर बैठ गए। इस दौरान बसों में बैठे यात्री चलने की प्रतीक्षा करने लगे। मौके पर पहुंचे एसएचओ आरपी सिंह ने रोडवेज कर्मियों से वार्ता कर धरना समाप्त कराया। एसएचओ ने बताया कि परिसर में अवैध वाहनों को खड़ा नहीं होने देने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। करीब डेढ़ घंटे के धरने के बाद बस संचालन बहाल होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed