फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bullion traders refused to accept

व्यापार मंडल और आप का साथ

Thu, 17 Mar 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 17 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders refused to accept
सराफा कारोबारियों का प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा स्वर्णकारों पर प्रस्तावित उत्पाद शुल्क व पैनकार्ड की अनिवार्यता के खिलाफ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद गांधी के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने पीएम एवं वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सीआरओ बी राम को सौंपा। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने प्रस्तावित उत्पाद शुल्क का विरोध जताया। कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। करीब 15 दिनों से सराफा मंडी में सन्नाटा छाया हुआ है।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने के बाद कैंप कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष गांधी ने कहा कि व्यापारी विरोधी हर कदम का हम विरोध करेंगे। चाहे वह किसी तरह का कर व्यापारियों के खिलाफ थोपा गया हो। पूर्व चेयरमैन तथा संगठन के मंडल प्रभारी प्रदीप गुप्त ने कहा कि व्यापारियों से राय लिए बिना कोई भी कानून व शुल्क का प्रस्ताव थोपना ठीक नहीं है। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्त ने कहा कि इस तरीके से हमेशा नए-नए कर व कानून व्यापारियों पर जुल्म है।
विज्ञापन


इस मौके पर जगजीवन प्रसाद, मोहिनीश गुप्त, आनंद प्रकाश, देवेंद्र गुप्त, संजय सिंह, राधेश्याम सोनी, मनोज साहू, मदन सोनी, प्रदीप आदि रहे।  वहीं आम आदमी पार्टी भी सराफा आंदोलन के मैदान में उतर गए है। गुरुवार को पार्टी के जिला संयोजक अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों आप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वंशरोपण पांडेय को ज्ञापन सौंपा।  कहा कि पीएम मोदी ने अपने चुनावी भाषणों में अच्छे दिन लाने का जो वादा किया था। अब वह वादा पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। इस मौके पर जिला संयोजक अमरेंद्र सिंह, प्रेमचंद्र, सुशांत भारत, डा. प्रदीप, विवेक सिंह, अजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed